Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

खड़गपुर रेल कारखाना की संगोष्ठी में तकनीक के उपयोग और अनुभव पर मंथन

खड़गपुर. खड़गपुर कारखाना के पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केन्द्र के सभागार में राजभाषा विभाग द्वारा उप मुख्य राजभाषा अधिकारी, प्रताप नारायण भट्टाचार्य की अध्यक्षता में एक तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्टि में डेमू ट्रेन एवं डीजल इंजन से बिजली इंजन में परिवर्तन के फायदे पर प्रशिक्षु, विनोद कुमार ने, कोच में एसी सिस्टम पर वरिष्ठ व्याख्याता, अरूण कुमार मिश्र ने, ट्रेन पार्टिंग पर मुख्य अनुदेशक, राजीव रंजन त्रिपाठी ने तथा बीयरिंग एवं स्नेहक पर वरिष्ठ व्याख्याता, विजय कुमार साव ने अपने अनुभव से भरे व्याख्यान दिए.

कार्यक्रम की रूपरेखा राजभाषा के अनुवादकद्वय उपेन्द्र पासवान एवं वेद प्रकाश मिश्र ने बनाई थी. कार्यक्रम के आयोजन एवं सफल समन्वय में संस्थान के पुस्तकाध्यक्ष रंजन कुमार का सहयोग सराहनीय था. इस अवसर राजभाषा के सचिव विष्णुरूप खोबड़ागड़े, मनीष चंद्र झा, शुभम् कुमार एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षु के रूप में उपस्थित थे.

कार्यक्रम के संचालन राजभाषा के वरिष्ठ अनुवादक, वेद प्रकाश मिश्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्राचार्य एवं उप मुख्य राजभाषा अधिकारी, प्रताप नारायण भट्टाचार्य ने अपने संबोधन में सभी वक्ताओं एवं श्रोतागणों का धन्यवाद किया.कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विशेषकर वेद प्रकाश मिश्र एवं रंजन कुमार का धन्यवाद किया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...