Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

हावड़ा स्टेशन से 91 लाख के सोना व चांदी के जेवरात जब्त, एक यात्री हिरासत में

कोलकाता : हावड़ा रेलवे स्टेशन पर सक्रियता और सतर्कता के चलते रेलवे सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरपीएफ ने गैर कानूनी रूप से ले जाए जा रहे 91 लाख से अधिक के सोने व चांदी के जेवरात को जब्त किया है। इस मामले में एक शख्स को भी हिरासत में लिया गया है।

आरपीएफ ने जब्त जेवरात और आरोपित को जीएसटी विभाग के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को हावड़ा आरपीएफ नॉर्थ पोस्ट कमांडर एमडी भुटिया के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, कांस्टेबल बरूण मंडल, एमके शर्मा, महिला कांस्टेबल कुमारी वंदना एवं कांस्टेबल छोटू यादव की टीम ओल्ड काम्प्लेक्स में गेट संख्या 10/11 पर विशेष चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी बीच एक व्यक्ति ने 2 बैग के साथ गेट नंबर 11 से स्टेशन परिसर में प्रवेश किया। उस व्यक्ति की गतिविधि पर संदेह होने पर आरपीएफ ने उसे रोक कर पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद उसके बैग की तलाशी ली गई तो आरपीएफ भी हैरत में पड़ गई। बैग के अंदर सोने व चांदी के जेवरात भरे हुए थे। संतोषजनक जवाब एवं जेवरात के बाबत वैध कागजात नहीं दिखाए जाने पर उक्त शख्स को हिरासत में ले लिया गया।

जांच में उसके पास से 3.100 किलोग्राम चांदी एवं 1.940 किलोग्राम सोने के जेवरात बरामद हुए। जब्त जेवरात की कीमत 91 लाख 91 हजार बताई गई है। पूछताछ में उसने अपना नाम रजत गुप्ता (43) पुत्र सत्य प्रकाश गुप्ता निवासी हावड़ा जिला अंतर्गत लिलुआ थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित 249/एच पांचवीं मंजिल त्रिवेणी मेंसन बताया।

आरोपित ने खुलासा किया कि वह गैरकानूनी रूप से जेवरात को कोलकाता के बड़ा बाजार से लेकर आया था जिसे 02703 अप फलकनामा एक्सप्रेस से ओडिशा के भद्रक शहर में पहुंचाना था। सूचना पर जीएसटी विभाग के उपायुक्त शांतनु भौमिक के नेतृत्व में एक टीम भी हावड़ा स्टेशन पहुंच गई। आरपीएफ ने जब्त जेवरात और हिरासत में लिए गए शख्स को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीएसटी विभाग के सुपुर्द कर दिया।

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...