Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

कंसाई ब्रिज हादसे से सबक लेना जरूरी, …निरीह गैंगमैन की चली गयी जान  

दीपक कुमार दासगुप्ता , खड़गपुर

दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर – आद्रा संभाग के गोकुलपुर और मेदिनीपुर के बीच कंसाई ब्रिज पर गुरुवार की सुबह हुए हादसे से सबक लेना जरूरी है . क्योंकि इस दुर्घटना में एक निरीह गैंगमैन की जान चली गई . हालांकि अंतिम समाचार मिलने तक उसका कोई पता नहीं लग पाया था लेकिन आशंका मौत की जताई जा रही थी .

दीपक कुमार दासगुप्ता

यह दुर्घटना तब हुई जब तापस दास नामक वह गैंगमैन ब्रिज पर कार्य कर रहा था , तभी पुल पर अरण्यक एक्सप्रेस आ गई . इससे पहले कि गैंगमैन पुल पर बने सुरक्षित ठिकाने पर पहुंच पाता ट्रेन की थरथराहट से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे नदी में गिर कर लापता हो गया .
दरअसल इस अत्यंत पुराने पुल का हाल में निर्माण तो जरूर हुआ है , लेकिन उसकी चौड़ाई बहुत कम है . इससे आपात स्थिति में किसी ट्रेन के आ जाने पर सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है . अक्सर राहगीर भी इस परिस्थिति से गुजरते हैं , वहीं पुल पर इस तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं . इसलिए रेलवे प्रशासन को समय रहते ऐसे कदम उठाने चाहिए , जिससे इस प्रकार के दुर्घटना की पुनरावृत्ति ना होने पाए .

खड़गपुर और मेदिनीपुर के बीच बसे गोकुलपुर के लोगों के आवागमन के साथ कई और भी समस्याएं भी जुड़ी है . रास्ते में एक बांस का पुल है जो बारिश के दिन में बंद हो जाता है . इससे लोगों को करीब आधे घंटे अतिरिक्त समय देकर चौरंगी होकर आवागमन करना पड़ता है . राज्य सरकार को अविलंब दोनों शहरों के बीच स्थायी पुल बनाना चाहिए जिससे समस्या का स्थाई समाधान हो सके .

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...