Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

फतेहपुर : ट्रेन से कुचलकर 20 बंदरों की मौत, रेल पटरी पर बैठा था झुंड

कानपुर. अमृतसर में रावण दहन देख रहे लोगों को ट्रेन से कुचलने की घटना के बाद दिल्ली-हावड़ा मार्ग के फतेहपुर में बड़ी संख्या में बंदर ट्रेन की चपेट में आ गये है. इसमें कुल 20 बंदरों की मौत हो गयी है. बंदरों का झुंड रेलवे ट्रैक पर बैठा था तभी लिच्छवी एक्सप्रेस उन्हें रौंदते हुए गुजर गई. फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-3 पर शुक्रवार की रात बंदरों का झुंड आ गया था. यात्रियों ने ट्रेन आने की आशंका से उन्हें भगाने का प्रयास किया, लेकिन बंदरों ने लोगों को हमला करने की चेतावनी दी. यात्री भय से पीछे हट गए.

रात करीब दस बजे तेज रफ्तार से गुजरी लिच्छवी एक्सप्रेस बंदरों के झुंड को रौंदते हुए गुजर गई. 20 बंदरों की मौत हो गयी जबकि कई बंदर घायल भी हो गए. बंदरों के चीथड़े उडऩे से खून की छींटे स्टेशन के प्लेटफार्म तक पहुंच गये. देर रात हादसे के बाद बंदरों के शव ट्रैक पर पड़े थे. इसके कुछ देर बाद ही सैकड़ों की संख्या में बंदरों का हुजूम रेलवे ट्रैक पर जुट गया. पूरी रात बंदर स्टेशन परिसर के हर कोने में जमे रहे. आलम यह था कि मौजूद यात्री और पुलिस के जवान भी बंदरों को हटाने की हिम्मत नहीं जुटा सके. यात्रियों का कहना था कि अगर लोको पायलट हॉर्न बजाता होता तो शायद बंदरों की जान बच सकती थी. शनिवार की सुबह बंदरों का झुंड रेलवे स्टेशन से कहीं चला गया. इसके बाद कर्मचारियों ने रेल पटरी से मृत बंदरों को हटाकर सफाई की. बंदरों के शवों को दफना दिया गया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...