Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

ECR : बुकिंग क्लर्क को सीबीआई ने 20 हजार रुपये लेते दबोचा, रक्सौल CI भी गिरफ्तार

Muzaffarpur. सीबीआई (CBI) टीम ने पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार को 20,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उसके साथ वाणिज्य अधीक्षक माणिकचंद को भी गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई रक्सौल रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में रिश्वतखोरी के मामले में की गई है.

मंगलवार, 22 जुलाई की देर शाम सीबीआई की विशेष टीम ने रक्सौल रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय पर छापेमारी कर बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार को 20 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार ने वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद के कहने पर घूस लेना स्वीकार किया.

तत्पश्चात सीबीआई ने समस्तीपुर से वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद को भी उसके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया. हालांकि लेने-देन की आरोपी दोनों छोटी मछलियों है लेकिन इनकी गिरफ्तारी से वरीय अधिकारियों में भी दहशत हो गयी है. दरअसल रेलवे डिवीजन में असली खिलाड़ी तो मंडल कार्यालय में बैठे बड़े अधिकारी होते है.

वीरेश कुमार को रोटेशन तबादले के तहत 11 मई को ही रक्सौल से ट्रांसफर कर दिया गया था, लेकिन दो माह बाद भी वह आला अधिकारियों का वरदहस्त होने का फायदा उठाकर वहीं जमा था. यानी उसे स्पेयर नहीं कर उसकी फाइल लोग दबाकर बैठे थे. अब देखना है कि सीबीआई पूछताछ के जरिए बड़े बाघड़ बिल्लो तक पहुंच पाती है या नहीं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण तटीय रेलवे ने जारी किया ‘मोस्ट अर्जेंट’ आदेश; ऑन-रोल कर्मचारियों, हादसों और मौतों का मांगा पूरा हिसाब 8 CPC के सामने पेश होगा...