Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Uttar Pradesh : नीचे से जा रही थी गरीब रथ एक्सप्रेस, ऊपर से रेलवे लाइन पर आ गिरा डंपर

Barabanki. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर से फतेहपुर जाने वाले मार्ग पर अगानपुर गांव के पास बुधवार रात प्लाई लदा तेज रफ्तार डंपर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 25 फीट नीचे रेलवे लाइन पर गिर गया. पास ही दूसरी लाइन से गुजर रही गरीब रथ एक्सप्रेस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली.

इस हादसे के चलते ओवरहेड बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई. इससे बुढ़वल-गोंडा रेलमार्ग देर रात तक ठप रहा. वहीं करीब 2 घंटे बाद चालक को डंपर काट कर गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया. एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया फतेहपुर की ओर से आया प्लाई लादे डंपर अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के ठीक बगल रेल पटरी पर गिरा. इससे जोरदार धमाके के साथ ट्रेन हिल गई. चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी. इसके बाद यात्री अनहोनी की आशंका में ट्रेन से बाहर की ओर भागे.

सामने रेलवे ट्रैक पर क्षतिग्रस्त डंपर गिरा देख राहत की सांस ली. मलबे में दबे डंपर चालक की पहचान गोंडा के करनैलगंज के मनिहारी गांव निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई. देर रात 1:45 बजे तक रेल मार्ग बहाल नहीं हो सका था.

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के चलते सभी ट्रेनों को बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है. गोरखपुर और बिहार की ओर से आने वाली सभी ट्रेनों को अयोध्या के रास्ते लखनऊ भेजा जा रहा है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण तटीय रेलवे ने जारी किया ‘मोस्ट अर्जेंट’ आदेश; ऑन-रोल कर्मचारियों, हादसों और मौतों का मांगा पूरा हिसाब 8 CPC के सामने पेश होगा...