Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

BILASPUR RPF : 7 माह से सस्पेंड SI को तबीयत बिगड़ने पर नहीं मिली छुट्टी, आया हार्ट अटैक

BILASPUR. बिलासपुर रेल मंडल 7 माह से निलंबित चल रहे आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर डीके यादव को सीने में दर्द के बाद बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने उसकी अर्टरी की नस को ब्लॉक बताया और आशंका जतायी है कि उन्हें हार्ट अटैक आया हो. यहां बड़ी बात यह है कि लगातार सीने में दर्द की शिकायत होने पर सब इंस्पेक्टर ने अटैच स्थल कोरबा आरपीएफ इंस्पेक्टर के पास तीन बार छुट्टी के लिए आवेदन किया लेकिन छुट्टी नहीं मिली. उन्होंने एचआरएमएस (HRMS) में भी आवेदन किया.

सूत्रों के अनुसार बीते रविवार को सीने में तेज दर्द की शिकायत पर इंचार्ज से छुट्टी मांगी. इंचार्ज ने इसके लिए कमांडेंट से अनुमति मांगी. तो कहा गया कि क्या अब संडे को छुट्टी के दिन ऑफिस खोलकर छुट्टी का आवेदन स्वीकार किया जाये. बहरहाल छुट्टी नहीं मिली और हालत बिगड़ने पर सब इंस्पेक्टर डीके यादव को बिलासपुर में भर्ती कराया गया. इस मामले में अब तक प्रभारी इंस्पेक्टर अथवा कमांडेंट ने कोई टिप्पणी नहीं की है.

बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर डीके यादव के साथ-साथ दो अन्य जवान राजू यादव और जेपी यादव को सस्पेंड कर अटैच किया गया था. सूचना है कि ये लोग 7 माह से सस्पेंड है. इन पर गंभीर आरोपों की जांच चल रही है. इस बीच तीनों हस्ताक्षर कर बिना काम स्वीकृत वेतन भी ले रहे. यह मामला अब चर्चा में आ गया है क्योंकि डीजी कांफ्रेंस में शामिल होने आरपीएफ की डीजी सोनाली मिश्रा रायपुर आने वाली है. इसे लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में तैयारियां चल रही है. यह देखने वाली बात होगी कि आरपीएफ डीजी के संज्ञान में ये बातें आती है या नहीं ? अगर आती है तो डीजी जिम्मेदारों पर कार्रवाई करती है या नहीं?

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...