Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, November 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » मुरादाबाद : रेलवे टैक पर कहां से आया 100 किलो का पत्थर, यह ट्रेन पटलने की साजिश तो नहीं !
    मीडिया

    मुरादाबाद : रेलवे टैक पर कहां से आया 100 किलो का पत्थर, यह ट्रेन पटलने की साजिश तो नहीं !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 1, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • पलटने से बची नैनी दून एक्सप्रेस,  इंजन में फंसा पत्थर, 100 मीटर तक घसीटती गई ट्रेन,  1100 से अधिक यात्री थे सवार  

    MURADABAD. मुरादाबाद-सहारनपुर रेल मार्ग पर मंगलवार की रात नैनी-दून एक्सप्रेस (Conspiracy to overturn Naini-Doon Express) को पलटाने की रची गयी साजिश चालक की सक्रियता से नाकाम रही. रेलवे ट्रैक पर रखे लगभग 100 किलो वजनी पत्थर ट्रेन के इंजन में फंस गया. हालांकि उसे किसी तरह तोड़कर निकला गया और ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया.

    काठगोदाम से देहरादून जा रही नैनी-दून एक्सप्रेस के चालक की सूचना पर पहुंचे रेलकर्मियों ने पत्थर को काटकर ट्रैक से हटाया. इस कारण डेढ़ घंटे तक ट्रेन मौके पर रुकी रही. पत्थर का वजन 100 किलो बताया जा रहा है. रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि इसे बड़ा हादसा करने की साजिश माना जा रहा है. स्योहारा से आगे मेवानवादा के करीब यह घटना हुई. ट्रेन में 1100 से अधिक यात्री सवार थे, जो काफी घबरा गये थे.

    12091 नैनी दून एक्सप्रेस मंगलवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से ठीक देहरादून के लिए रवाना हुई थी. कांठ से आगे स्योहारा के पास मेवा नवादा पर करीब साढ़े 7 बजे पहुंची तो अचानक ट्रैक पर रखा पत्थर इंजन में फंस गया. इससे इंजन का पहिया उठ गया और ट्रेन 100 मीटर तक पटरी पर घिसटती रही. इससे सभी डिब्बे झटका खाने लगे. ट्रेन में सवार 1100 से अधिक यात्रियों को लगा कि ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है.

    हालांकि चालक ने ट्रेन रोककर स्थिति जानी और मुरादाबाद कंट्रोल को सूचना दी. इसके बाद रेलवे की टीम ने पहुंचाकर पत्थर को काटकर हटाया. कांठ रेलवे स्टेशन पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने ड्राइवर, सहायक ड्राइवर, गार्ड व कुछ यात्रियों का भी बयान लिया है. रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सह सीनियर डीसीएम ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर इतना वजनी पत्थर कैसे आया, इसकी जांच कराई जा रही है. बताया जाता है कि ट्रैक की पेट्रोलिंग गैंग ने की थी, इसके बाद यह पत्थर कहां से आया.

    Conspiracy to overturn Naini-Doon Express Engine collides with 100 kg stone on railway track indian railway INDIAN RAILWAY NEWS INDIANRAIL Mumuradabad: Northern Railway canceled 46 trains for one and a half months due to fog रेलवे ट्रैक पर मिला 100 किलो के पत्थर से टकराया इंजन रेलवे समाचार
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleCRS INSPECTION : ठाकुरगंज-पौआखाली रेलखंड पर स्पीड का हुआ ट्रायल, जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें
    Next Article MATHURA : बीमार सहायक लोको पायलट के लिए सहयोगियों ने जुटाये 3.80 लाख रुपये
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026
    रेल यात्री

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    Latest Posts

    मालदा डीआरएम आफिस पहुंची CBI, सीनियर क्लर्क उमाशंकर पांडे को उठा ले गयी, चर्चाओं का बाजार गरम

    November 28, 2026

    37 डीआरएम के पोस्टिंग ऑर्डर जारी, रेलवे बोर्ड ने जारी की सूची, देखें कौन कहां गया

    November 27, 2026

    रेलवे टिकटों की कालाबाजारी पर आरपीएफ का एक्शन, चंद्रकोना रोड स्टेशन से ₹1.34 लाख के टिकटों संग आरोपी दलाल गिरफ्तार

    November 26, 2026

    KHARAGPUR DIVISION: सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान, रेलवे की उच्च स्तरीय टीम ने किया सेफ्टी ऑडिट, यात्रियों से की बात

    November 26, 2026

    SE Railway: खड़गपुर RPF में ‘जुगाड़ पोस्टिंग’ का खेल, सुधीर कुमार के बाद शिवलहरी मीना पर मेहरबानी, क्या TMM को ठेंगा दिखाकर IG-DG को गुमराह कर रहे सीनियर कमांडेंट!

    November 26, 2026

    KOLKATA के संतरागाछी स्टेशन पर 12.940 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

    November 23, 2026

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज की ओर लगी भीषण आग, टिकट काउंटर और ATM चपेट में आये

    November 23, 2026

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group