Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

मुंबई में CLI की आत्महत्या की वजह अधिकारियों की प्रताड़ना ! क्या पूरा सच आयेगा सामने ?

MUMBAI : मुंबई से बड़ी दुखदायी खबर आ रही है. सोशल मीडिया में चल रही सूचनाओं के अनुसार वेस्टर्न रेलवे में चर्च गेट के चीफ लोको इंस्पेक्टर (CLI) राकेश गौड़ की आत्महत्या सामान्य नहीं थी. उन्होंने ट्रेन से कटकर जान दी थी. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है. जबकि कुछ सूचनाएं भी वायरल हैं. इसमें उसे प्रताड़ना का शिकार बताया जा रहा है. हालांकि इसकी अभी पुष्ट नहीं हो सकी है.

न्यूज वेबसाइट इंडिया टुडे ने खबर की फुटेज में दिखाया है. इसमें सीएलआई प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर ट्रेन आने का इंतजार करते नजर आ रहे हैं. ट्रेन के आने ही वह सामने जाकर पटरी पर लेट जाते हैं. किसी को कुछ समझने या बचाव करने का मौका ही नहीं मिलता है. तेज रफ्तार ट्रेन उनके ऊपर से गुजर जाती है. हालांकि वीडियो में यह दिख रहा है कि ट्रेन की रफ्तार अचानक कम हो जाती है,ऐसा लगता है कि चालक ने गति धीमी की थी लेकिन बचाव को कोई ऑप्शन नहीं था.

स्थानीय वेबसाइट लोकसत्ता के अनुसार अधिकारी ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है. नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं बताया है. लोको इंस्पेक्टर राकेश गौड़ को अनिद्रा की बीमारी बतायी जा रही है. विले पार्ले पुलिस स्टेशन में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

वहीं पश्चिम रेलवे के पीआरओ के मुताबिक, इंस्पेक्टर ने आत्महत्या काम के तनाव की वजह से नहीं की है, उनके सुसाइड के पीछे कुछ और ही वजह है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर आ रही सूचनाओं के अनुसार CLI की दो बेटियां है जिनमें एक अमेरिका में पोस्टेड है. बेटी के बुलाने पर वह अमेरिका गये थे. उसी दौरान एक मोटरमैन से SPAD (लाल सिग्नल पार) का केस हो गया. उनके वापस आते ही कर्मचारी को SF5 देकर टॉर्चर किया गया. वह राजीनामा देने के लिए तैयार थे लेकिन पहले चार्जशीट क्लियर करने फिर रिटायरमेंट लेने की बात कही गयी. अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर ही उन्होंने ऐसा कदम उठाया.

कारण चाहे जो भी रहे हो यह घटना दुखदायी है और रेल प्रशासन को इसकी निष्पक्ष व ईमानदारी से जांच करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगायी जा सके.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर...