Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

CKP/ROU : डूमेरता रेलवे रनिंग रूम में भोजन की गुणवत्ता खराब, ड्राईवर-ट्रेन मैनेजरों ने कह दी बड़ी बात …

Untitled design - 1
  • डीआरएम आकर जांच करे तो स्वयं हकीकत का चल जायेगा पता : ट्रेन चालक  

ROURKELA. रेलवे के डूमेरता रनिंग रूम में चालकों और ट्रेन मैनेजरों को अच्छा खाना नहीं मिल रहा है. भोजन की गुणवत्ता पर सवाल ट्रेन ड्राईवर व मैनेजर उठा रहे हैं. इनका कहना है कि परोसा जाने वाले भोजन की गुणवत्ता काफी खराब होती है, उनकी मजबूरी है कि वह इसकी शिकायत नहीं कर सकते हैं. अगर उन्होंने ऐसा किया तो उन्हें विभिन्न तरीकों से परेशान करना शुरू कर दिया जायेगा. उनका तबादला तक किया जा सकता है. ट्रेन ड्राईवर व मैनेजरों का कहना है कि यह सब रेल प्रशासन के अधिकारियों की जानकारी में है.

रनिंग रुम में जो भोजन दिया जा रहा है उसकी गुणवता काफी खराब है. बेहतर खानपान के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है. रनिंग रूम में मिलने वाला दाल तो खाने लायक ही नहीं है. चालकों का कहना था कि भोजन में स्वाद की बात तो हम कर ही नहीं रहे. ट्रेन चालकों ने बताया कि अगर डीआरएम स्वयं आकर औचक जांच करे तो जमीनी हकीकत का उन्हें स्वयं पता चल जायेगा. लंबी दूरी तय कर आने के बाद जो खाना मिलता है वह रेलवे की छवि को ही धूमिल कर रहा है. इसकी तत्काल जांच होनी चाहिए और ठेकेदार पर कार्रवाई भी होनी चाहिए.

यहां आये चालकों ने नाम नहीं बताते हुए कहा कि छह माह पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जब चालकों के प्रोपर आराम का मामला उठाया तब से रनिंग कर्मचारियों को आराम और कुछ सुविधा मिलने लगी है. लेकिन डुमरता रनिंग रूम में जो खाना परोसा जा रहा है वह बड़ा सवाल है.

अब तक नहीं आयी शिकायत, गुणवत्ता की होती है जांच 

रनिंग रुम में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर राउरकेला एडीएमई (ओपी) पीके सिंह ने रुटीन की बात बतायी. उन्होंने कहा कि “सभी रनिंग रूम में भोजन की व्यवस्था और सुविधाओं की दैनिक रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को भेजी जाती है. गुणवत्ता की जांच भी समय-समय पर होती रहती है. अब तक किसी भी कर्मचारी द्वारा लिखित अथवा मौखिक रूप से भोजन की गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत नहीं की गयी है. अगर इस मामले में शिकायत सामने आती है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...