Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

CKP : रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक से मिले ओबीसी संघ के नेता, बैठकों की संख्या बढ़ाने का दिया प्रस्ताव

CHAKRADHARPUR. ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ ने रेल प्रशासन के साथ औपचारिक बैठकों की संख्या को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. संघ ने इसके साथ ही शाखा स्तर तक संगठन के पदाधिकारियों को सुविधाएं दिलाने की पहल करने की भी मांग की है. ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने चक्रधरपुर रेल मंडल में निरीक्षण एवं अध्ययन के लिए आये कार्यकारी निदेशक (जन शक्ति योजना) रेलवे बोर्ड, सह संपर्क अधिकारी ओबीसी रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन शत्रुघ्न बेहरा के सामने यह प्रस्ताव रखा.

ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ की ओर से कार्यकारी निदेशक (जनशक्ति योजना) शत्रुघ्न बेहरा का स्वागत किया गया. महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने संगठन के संपर्क अधिकारी से रेल कर्मचारी के हित संवर्धन हेतु प्रशासन के साथ ओबीसी संगठन के बैठकों की संख्या बढ़ाई जाने एवं शाखा स्तर तक संगठन के पदाधिकारियों को सुविधा प्रदान किए जाने की मांग की. कार्यकारी निदेशक शत्रुघ्न बेहरा ने ओबीसी संगठन के उपरोक्त मांगों को पूरा करवाने में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया.

बैठक में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी चक्रधरपुर ऋषभ सिन्हा, मंडल कार्मिक अधिकारी अमरेंद्र नाथ मिश्रा, अन्य सहायक कार्मिक अधिकारियों के अलावें ओबीसी संगठन के प्रतिनिधि के बतौर सरोज कुमार महतो, क्षेत्रीय अध्यक्ष, मुद्रिका प्रसाद शाखा सचिव टाटानगर, आशीष कुमार गुप्ता शाखा सचिव, मंडल रनिंग शाखा टाटानगर, जितेंद्र यादव, शाखा अध्यक्ष मंडल रनिंग शाखा टाटानगर, सुरेंद्र विश्वकर्मा सहायक सचिव शाखा राउरकेला, अरुण कुमार पटेल उपाध्यक्ष , शाखा राउरकेला एवं शिशिर कुमार संयुक्त सचिव शाखा राउरकेला ने भाग लिया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...