राउरकेला. चक्रधरपुर रेल मंडल में चलती ट्रेन के इंजन से गिर कर बिलासपुर के असिस्टेंट लोको पायलट दीपक कुमार (28) की मौत हो गयी. घटना राउरकेला-झारसुगोड़ा रेलमार्ग के सोनाखान सांगरा रेलवे स्टेशन के पास घटी. असिस्टेंट लोको पायलट दीपक कुमार व लोको पायलट विमल कच्छप गुरुवार की सुबह राउरकेला से मालगाड़ी (एन/एमएसपीजे) लेकर रवाना हुए थे. चालक वृजराजनगर का निवासी था. किमी संख्या 455/19 के पास सी टाइप घुमाव में दीपक इंजन से गार्ड बोगी की तरफ मुड़ कर देख रहे थे और अचानक नीचे गिर गया. ट्रेन की गति तेज थी. चालक ने ट्रेन को आगे जाकर रोका. इसके बाद दूसरी ओर से आ रही पैसेंजर में घायल चालक को राजगांगपुर भेजा गया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. असिस्टेंट लोको पायलट दीपक की नियुक्ति 22 मार्च 2017 को हुई थी. उसने सुबह 7.10 बजे राउरकेला में ड्यूटी की हाजिरी बनाया था. वहां से 9.10 बजे ट्रेन लेकर रवाना हुआ था. दीपक
- ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान - September 16, 2026
- Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत - September 15, 2026
- रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती - September 15, 2026


















































































