Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

भुवनेश्वर : मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित होगा स्टेशन

रेलहंट ब्यूरो, भुवनेश्वर
 
ओडिशा के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन सहित आसपास के इलाके को विश्वस्तरीय और स्वैच्छिक मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित करने की योजना पर काम शुरू हो गया है. यह देश की अपने तरह की पहली व्यवस्था होगी. इसे रेलवे और राज्य सरकार मिलकर जमीन पर उतारेगी. परियोजना में 130 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. जिसमें रेलवे 70 करोड़ रुपये देगी जबकि राज्य सरकार 60 करोड़ रुपये खर्च करेगी. रेलवे और ओडिशा सरकार ने इसके लिए प्रस्तावित समझौता किया है. इसमें नया रेलवे स्टेशन भवन बनाने के साथ प्लेटफार्म का भी विस्तार किया जायेगा. स्टेशन भवन पांच मंजिला होगा. इसमें निचले तल से लेकर दोमंजिला तक का उपयोग रेलवे करेगी जबकि ऊपरी हिस्सा का उपयोग राज्य सरकार पर्यटन और दूसरे उपयोग के लिए करेगी. भुवनेश्वर स्टेशन से सटे इलाके को भी विकसित करने की योजना है. यह कार्य तीन साल में पूरा होगा. मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब में रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल, कार पार्किंग के साथ-साथ अन्य सार्वजनिक उपयोग के लिए अतिरिक्त भवन में उपलब्ध होगा.
Souce Financial Express
Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...