Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश का तीन दिवसीय अधिवेशन आगरा में शुरू

AGRA. विश्व के सबसे बड़े श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश का त्रैवार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन का उद्घाटन 23 जनवरी को पनवारी स्थित श्री राम आदर्श महाविद्यालय में दीप प्रज्वलन कर विधीवत शुरुआत की गई। सर्वप्रथम अखिल भारतीय महामंत्री रविंद्र हिमते जी द्वारा संगठन के मुट्ठी वाली चक्र वाला भगवा धव्ज फहराकर किया गया। तत्पश्चात स्वागताध्यक्ष उम्मेद सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को माला एवं सॉल पहनाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारी के द्वारा मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया। मंच का संचालन प्रदेश के महामंत्री अनिल उपाध्याय जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर राय जी ने किया। भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम जी विशेष अतिथि एवं प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं विवेकानंद फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गपाल सिंह चौहान ने अपने संबोधन में श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगरी जी के त्याग तपस्या और बलिदान की अवधारणा को जीवन में चीरतार्थ कर राष्ट्रहित में कार्य करने वाले संगठन भारतीय मजदूर संघ की प्रशंसा की।

अधिवेशन में प्रदेश के लगभग 70 जिलों के 2000 प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमें रेलवे, डाक, रोडवेज, आशा, आंगनबाड़ी, ममता, जल-कल, बैंक, बीएसएनल, प्रतिरक्षा, कोयला, बीड़ी, कंस्ट्रक्शन, कागज, जूट, वस्त्र, स्वास्थ्य, आदि विभिन्न कार्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने अधिवेशन में हिस्सा लिया।
भारतीय मजदूर संघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के कार्यरत श्रमिकों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया गया कि श्रमिकों के लिए जो श्रमिक कानून बनाए जा रहे हैं उसमें कई संशोधन की आवश्यकता है। असंगठित क्षेत्र में ठेकेदारों द्वारा काम पर लगाए गए श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जा रही है एवं उनका ठेकेदारों द्वारा शोषण किया जा रहा है।

संगठित क्षेत्र के कर्मचारी के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली एवं उत्पादन इकाइयों के निगमीकरण पर धरना प्रदर्शन द्वारा विरोध प्रदर्शन पर एकमत राय बनाई गई। ठेका मजदूरों को ईपीएफओ में पंजीकरण नहीं करवाया जा रहा है। संविदा कर्मचारी को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती की जा रही है। आशा, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका का मानदेय बढ़ाई जानी चाहिए। इसके अलावे अनेक असंगठित क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधित्वकर्ताओं ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र की मांग रखी।

अधिवेशन में आए हुए अतिथियों की सुविधा के लिए आगरा फोर्ट एवं कैंट स्टेशन पर उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने स्वागत बूथ लगाकर प्रतिनिधियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए रोडवेज की बसों का प्रबंध करवाया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक हरीश जी, भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमपी सिंह जी, राष्ट्रीय मंत्री अशोक शुक्ला, प्रतिरक्षा के महामंत्री मुकेश सिंह, उत्तर मध्य रेलवे के महामंत्री हेमंत विश्वकर्मा, दिल्ली प्रदेश के महामंत्री दीपेंद्र चाहर, उतराखंड के महामंत्री पटेल जी, प्रदेश मंत्री सुरेश यादव, विभाग प्रमुख भूपेंद्र सिंह राणा, आगरा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, आगरा जिला मंत्री मुकेश चाहर, झांसी जिलाध्यक्ष सी के चतुर्वेदी, भोजन व्यवस्था ललित प्रजापति, पंडाल व्यवस्था प्रमुख ओम प्रकाश भगोर, झंडा बैनर व्यवस्था चंद्रभान आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी अधिवेशन मीडिया प्रभारी बंशी बदन झा जी ने दिया।

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

रेल यूनियन

रिस्क एवं हार्डशिप अलाउंस के साथ नाईट ड्यूटी फेलियर रेक्टिफिकेशन गैंग बनाने की मांग  NEW DELHI. इंडियन रेलवे सिगनल एवं टेलिकॉम मैंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने...

आरपीएफ-जीआरपी

चक्रधरपुर डिवीजन में सिक्यूरिटी सर्कुलर का अनुपालन सुनिश्चित कराने में लग गये दो माह   RPF डीजी सोनाली मिश्रा की फटकार के बाद जागे कमांडेंट...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बड़ा सवाल : कोर्ट के सुनवाई चलने के दौरान रेलवे ने कैसे ले लिया दोबारा तबादले का निर्णय  MURADABAD. रेलवे बोर्ड ने शनिवार को...

न्यूज हंट

CKP में प्रमोशनल-पोस्टिंग विवाद के बीच Sr DEE (OP) एसके मीना का तबादला, पोस्टिंग में हुआ बड़ा खेल  सालों से एक डिवीजन में जमे...