Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

भारतीय रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शुक्ला को बीएमएस की राष्ट्रीय कमेटी में मिली जगह

  • भारतीय मजदूर संघ का 19वां त्रैवार्षिक अधिवेशन नई दिल्ली में हुआ आयोजित
  • भारतीय मजदूर संघ को असंगठित क्षेत्र में अपने कार्य का विस्तार करना चाहिए : मोहन भागवत

नई दिल्ली. भारतीय मजदूर संघ की 19वीं त्रैवार्षिक अधिवेशन में नयी कमेटी का गठन किया गया. इसमें भारतीय रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शुक्ला को राष्ट्रीय कमेटी में जगह मिली है. उन्हें राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है. नई दिल्ली में 2 अक्टूबर को वर्चुअल प्लेटफार्म पर तीन दिनों तक चले आयोजन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने ” तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें ना रहें…!” का नारा दिया.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर सह कार्यवाहक डाक्टर मोहन भागवत ने उदघाटन सम्बोधन के साथ उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया. अपने संबोधन में सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ को असंगठित क्षेत्र में अपने कार्य का विस्तार करना चाहिए. इस क्षेत्र में अपेक्षित परिवर्तन लाने में उन्हें अहम भूमिका निभानी चाहिए. भारतीय मजदूर संघ को शोषण मुक्त भारत के लिए सबको न्याय दिलाने के लिए कार्य करना चाहिए. मोहन भागवत ने राष्ट्र उद्योग और श्रम हितों की रक्षा के साथ नयी परिस्थतियों में अनुकूल कार्यप्रणाली विकसित करने की आवश्यकता जतायी. कहा कि अपनी राष्ट्रीय सोच से नहीं भटकते हुए हमें मूल को अक्षुण्ण रखकर भारतीय मूल्यों के प्रति दृढ. रहता है.

3अक्तूबर को प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्सर रकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के मंत्री सन्तोष गंगावर ने उपस्थित रहकर अपनी बात रखी. 4अक्तूबर भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी हिरण्यमय पंड्या को और राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी विनय कुमार सिन्हा को दी गयी. हिरण्मय जे पंडया पहले उपाध्यक्ष एवं विनय कुमार सिन्हा पहले मंत्री थे. कमेटी के अन्य पदाधिकारियों में वित्त सचिव जगदीश जोशी, उपाध्यक्ष जयंतीलाल, एम मलेशम, महेंद्र प्रताप सिह, कृष्ण प्रताप सिंह, एम जगदीश्वर, नीता चौबे, सुखविंदर सिंह, एलपी कटकवार, जबकि मंत्री सुरेंद्र पांडे, गिरीश आर्य, अशोक शुक्ला, रामनाथ गणेशन, नीलिमा चिनोटे, व्ही शाक्य आदि शामिल है.

बंशी बदन झा

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ आगरा मंडल के मंत्री बंशी बदन झा ने बीएमएसी की राष्ट्रीय कमेटी में स्थान मिलने पर अशोक कुमार शुक्ला को बधाई और शुभकामना दी है. उन्होंने जारी बयान में बताया कि अशोक शुक्ला नयी हालात में रेलकर्मियों की बात को उचित मंच पर प्रभावी तरीके से रख सकेंगे.  तीन दिवसीय सम्मेलन में पूरे देश से लगभग 3000 प्रतिनिधियों ने वर्चुअल के माध्यम से भाग लिया.

अभिमन्यु सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला से कोल्हान प्रभारी भामसंघ झारखंड प्रदेश राजकुमार भगत, उपाध्यक्ष भामसंघ झारखंड प्रदेश हरेश्वर सिंह् सचिव पोस्टल कर्मचारी संघ सिंहभूम मंडल सह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झारखंड अमरेन्द्र कुमार सिंह, जिला मंत्री अभिमन्यु सिंह्, अध्यक्ष यूरेनियम मजदूर संघ सह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झारखंड चंद्रशेखर पण्डित, संयोजक पूर्व मध्य जोन बीमा वर्कर्स आर्गेनाइजेशन एमएच राव, बिन्दु रानी, सन्नो देवी, करन सिंह, मुकेश कुमार एवं अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया. भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री अभिमन्यु सिंह ने मनोनीत सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...