Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

आसनसोल : रेलकर्मियों से घर का काम करा रहे जेई का बनाया वीडियो, ट्रैकमैन की पिटाई

रेलहंट ब्यूरो

आसनसोल रेलमंडल के बराकर सेक्शन में रेलकर्मियों से घर का काम करने वाले एक जेई का कारनामा कैमरे में कैद हो गया है. जेई की गतिविधियों से नाराज कुछ ट्रैकमैन ने मिलकर रेलकर्मियों से घर का काम करने का वीडियो बना लिया. यह देखकर जेई भड़क गये और घर के सामने ही ट्रैकमैन की धुनाई कर दी. पिटाई से ट्रैकमैन की कान से खून रिसने लगा है. इसके बाद कार्यस्थल पर जाकर गैंगमैन ने अपने साथियों का समर्थन हासिल करने का प्रयास किया.

यह वीडियो सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहा है. वीडियो का सच जानने का प्रयास किया गया तो पता चला कि पांच नंबर के जेई राजेश पंजियार की हरकतों से कुछ ट्रैकमैन नाराज चल रहे थे. उन्हें सूचना मिली की दो ट्रैकमैन को जेई ने अपने घर का सिलिंडर चिरकुंडा से लाने के लिए बुलाया है. यह सूचना मिलते ही ट्रैकमैनों ने उनका पीछा किया और सिलिंडर लेकर जेई के घर तक पहुंच गये. दरवाजा खोलते ही जेई को यह पता चल गया कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है. इसके बाद उन्होंने ट्रैकमैन की ड्यूटी के बारे में पूछा. स्थिति बिगड़ने के बाद जेई ने ट्रैकमैन की पिटाई कर दी और वीडियो बना रहे ट्रैकमैन से मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया. अब तक इस मामले में ट्रैकमैन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है. मामले को सोशल मीडिया पर डालकर ट्रैकमैन ने न्याय की गुहार लगायी है. बताया जाता है कि पूरी घर मंडल रेल प्रबंधक और सीनियर डीईएन को-ऑर्डिनेशन के संज्ञान में आ चुकी है और इसकी जांच की जा रही है. अब तक मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी है.

अखिल भारतीय ट्रैकमैन एकता के फेसबुक पैज पर जारी किये गये वीडियो से पूरी स्थिति का खुलासा सहज हो जाता है. पूरे मामले में ट्रैकमैनों ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी है. ट्रैकमैनों का कहना है कि हर सेक्शन में कुछ लोग जेई चमचे होते है जो उनके घर मे काम करते हैं और उनके हिस्से का काम बचे लोगों को करना पड़ता है. ऐसे लोगों के कारण ही आम रेलकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

फेसबुक पर जारी वीडिेया को देखा जा सकता है  

https://www.facebook.com/ramlal.ukeri/videos/pcb.724228211657242/917551315427047/?type=3&theater&ifg=1

https://www.facebook.com/ramlal.ukeri/videos/pcb.724228211657242/917551388760373/?type=3&theater&ifg=1

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...