Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

आत्महत्या करने के लिए रेलवे पटरी पर लेट गयी लड़की, चालक ने लगा दी इमरजेंसी ब्रेक

पूर्वी चंपारण. जिले में चकिया से हैरान करने वाला वाक्या सामने आया है. जहां मंगलवार की सुबह एक छात्रा ट्रेन के सामने कूद गई.हालांकि ट्रेन चालक ने सुझबुझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया और छात्रा की जान बच गई.

छात्रा को जब हटाने गयी कुछ महिला पहुंची तो छात्रा एकबार फिर उन महिलाओ का हाथ छुड़ा कर आत्महत्या करने की जिद पर अड़ी रही. हालांकि कुछ देर मशक्कत के बाद लड़की को रेलवे ट्रैक से खींच कर हटा लिया गया. फिर ट्रेन आगे बढ सकी.

पूरा मामला जिले के चकिया पावर हाउस और गर्ल्स स्कूल के समीप बने आउटर सिग्नल के पास की है. जहां से गुजर रही ट्रेन संख्या 15556 संख्या के आगे कूद कर छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश की है. बताया जा रहा है कि छात्रा ट्रेन की पटरी पर लेट गई थी, वहीं जब लोको पायलट ने छात्रा को देखा तो उसने बड़ी ही सूझ-बूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर छात्रा की जान बचा ली.

छात्रा ट्रेन रुकने के बाद भी रेलवे ट्रैक पर सोई रही. इस घटना की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक छात्रा कैसे पीठ पर बैग लिए रेलवे ट्रैक पर सोई हुई है.छात्रा द्धारा आत्महत्या के प्रयास के मूल कारण अब तक स्पष्ट नही हो पाया है.लेकिन कोई ग्रामीण

परिवारिक कलह तो कोई प्रेम प्रसंग कारण बता रहे हैं.फिलहाल रेल पुलिस छात्रा से पूछताछ में जुटी है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...