- ए वन ग्रेड के सभी स्टेशनों पर फहराया जायेगा तिरंगा
सिकंदराबाद. केंद्र सरकार की भावना का वाहन रेलवे बनता जा रहा है. केंद्र की पहल पर राष्ट्रवाद की भावना प्रबल करने के लिए रेलवे बोर्ड ने ए वन श्रेणी के स्टेशनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की पहल की है. इस कड़ी में दक्षिण मध्य रेलवे का सिकंदराबाद स्टेशन ऐसा पहला रेलवे स्टेशन बन गया, जिसके सामने परिसर में 100 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा फहराया गया. बताया जाता है कि राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करने और रेल यात्रियों में गर्व का भाव जगाने के लिए लगाया गया है. सिकंदराबाद रेलमंडल ने विधिवत रूप से इसका उदघाटन वरिष्ठ केबिनमैन गोपाल रेड्डी से कराया गया. इस अवसर पर डीआरएम समेत सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद थे. क्लास ए वन श्रेणी के हर स्टेशनों के सामने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की योजना है.
- ट्रेन लेट हुई तो रेलवे से मांग सकेंगे हर्जाना, यात्रियों के लिए नजीर बनेगा सरायकेला उपभोक्ता फोरम का यह फैसला! - August 9, 2026
- Eastern Railway : सियालदह रेलखंड के कायाकल्प में जुटीं जीएम गीतिका पांडेय, पद संभालने के बाद से बढ़ी प्रशासनिक सक्रियता, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं पर फोकस - August 9, 2026
- TATANAGAR : स्वर्गीय बीडी मंडल की 9वीं पुण्यतिथि पर 15 अगस्त को रक्तदान शिविर - August 8, 2026















































































