- व्यापारिक प्रतिष्ठानों के समक्ष माल ढुलाई के लिए सड़क मार्ग के बजाय रेलवे को बेहतर विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना होगा : गजराज
तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर
रेलवे का फोकस सिर्फ अपने नियमित दायित्वों के निर्वहन पर ही नहीं बल्कि संभावित कारोबार पर भी है . माल ढुलाई से होने वाली आय में वृद्धि के साथ महकमे को हर संभावित संभावना पर पैनी नजर रखनी होगी . खड़गपुर रेल मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट की बैठक में महकमे के अधिकारियों ने इसी संकल्प के साथ मातहतों को जरूरी दिशा – निर्देश दिए .
गुरुवार को मंडल कार्यालय में वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यिक प्रबंधक गजराज सिंह चरण की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में खड़गपुर रेल मंडल के सीनियर डी ओ एम एस . के . वर्मा , एसीएम – 1 गारियान मृणाल , एसीएम 3 आशुतोष कुमार सिंह तथा एओएम ए . एल राव समेत बड़ी संख्या में संबंधित विभागों के अधिकारी और वाणिज्य निरीक्षक उपस्थित रहे .
बैठक में वाणिज्य निरीक्षकों ने माल ढुलाई से संबंधित विपणन रणनीति को रेखांकित करते हुए योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला . मातहतों को दिशा – निर्देश देते हुए अधिकारियों ने कहा कि वाणिज्य विभाग को अधिक पेशेवर रवैये के साथ सकारात्मक और सहयोग पूर्ण आचरण करना होगा , जिससे व्यापार बढ़े . इस मामले में हमें ” सिंगल विंडो सिस्टम ” का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना होगा, जिससे कारोबारियों को सारी सहूलियतें एक ही खिड़की पर आसानी से मिल सके . व्यापारिक प्रतिष्ठानों के समक्ष माल ढुलाई के लिए सड़क मार्ग के बजाय रेलवे को बेहतर विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना होगा .
Kharagpur: Brainstorming on increasing rail trade in BDU meeting
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026


















































































