Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

रांची : आपीएफ ने अवैध रूप से रेलवे टिकट बनाने के आरोप में टूर एंड ट्रेवल्स में की छापेमारी

रांची. रेलवे सुरक्षा बल के मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा कॉम्पलैक्स के सुकुमार टूर एंड ट्रैवल में छापेमारी की. यहां अवैध रूप से रेल टिकट बनाने की सूचना मिली थी. छापेमारी के दौरान रेलवे सुरक्षा बल ने अवैध रूप से बनाये गये टिकट बरामद किया. इन टिकटों का मूल्य 3,738 रुपये था. छापेमारी रांची आरपीएफ पोस्ट और सीआइबी की टीम ने की. छापेमारी के दौरान 18,874 रुपये मूल्य के 18 पुराने टिकट भी मिले.

आरपीएफ टीम ने रेलवे टिकट बनाने में प्रयुक्त होने वाले सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया गया. इसमें एक कंप्यूटर, एक सीपीयू, एक प्रिंटर और एक मोबाइल फोन शामिल है. इसके बारे में आरपीएफ ने बताया कि पिछले कई दिनों से अवैध रूप से रेलवे टिकट बनाने की सूचनाएं मिल रही थी. निगरानी के दौरान इसकी पुष्टि हुई और छापेमारी की गई. आरोपी पर 179 (दो) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...