Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

NCR % आगरा मंडल अस्पताल में 18 से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण शुरू

आगरा. मंडल रेल चिकित्सालय में आज से 18+ का टीकाकरण आरम्भ हो गया जिसमें आनलाईन स्लाट बुक कराकर आने वाले लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया. 45+ का टीकाकरण पूर्व से ही चल रहा था. आज कुल 280 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया जिसमें 18+ की संख्या 180 व 45+ की संख्या 100 थी. मंडल चिकित्सालय आगरा छावनी में आज 15.05.2021 तक कुल 3833 डोज टीकाकरण किया जा चुका है.

इस दौरान कुल 2801 लाभार्थियों को प्रथम डोज व 1032 लाभार्थियों को द्वितीय डोज दी जा चुकी है. रेलवे लाभार्थियों में स्वास्थ्यकर्मी व फ्रंटलाइन स्टाफ को कुल 717 प्रथम डोज व 532 द्वितीय डोज दी जा चुकी हैं. अन्य रेलवे कर्मचारियों को कुल 809 प्रथम डोज व 95 द्वितीय डोज दी जा चुकी हैं. Dependent व Retired रेलवे लाभार्थियों को अभी तक कुल 738 प्रथम डोज व 338 द्वितीय डोज दी जा चुकी हैं.

गैर रेलवे लाभार्थियों में कुल 537 प्रथम डोज व 67 द्वितीय डोज दी गयी हैं. गैर रेलवे लाभार्थियों में लगभग 250 उत्तर प्रदेश पुलिस व सशस्त्र बलों के जवान भी शामिल हैं. अभी रेलवे के जो भी कर्मचारी बचे हैं उनमें 45+ के कर्मचारी व 45+ के परिवारीजन किसी भी वैक्सीनेशन दिवस में आकर आन स्पाट पंजीकरण कराकर वैक्सीनेशन करा सकते हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...