Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

खड़गपुर -टाटानगर संभाग में आखिर क्यों नहीं चल पा रही लोकल ट्रेनें ??

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर .  किसी की प्रार्थना पूरी हुई , किसी पर हो रहा विचार . यातायात – परिवहन के लिहाज से गरीबों की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों के मामले में कुछ ऐसा ही हो रहा है . यात्रियों की भारी मांग के मद्देनजर खड़गपुर – हावड़ा संभाग में लोकल ट्रेनों का परिचालन तो काफी हद तक स्वाभाविक हो गया , लेकिन खड़गपुर – भद्रक और खड़गपुर – टाटानगर सेक्शन में यह अब भी दूर की कौड़ी बनी हुई है . इससे दोनों रेलखंडों के यात्री खासे परेशान हैं .
बता दें कि कोरोना काल में ठप पड़ी रेल सेवा के दौरान आशंका जताई जा रही थी कि लोकल ट्रेनों के चलने पर संक्रमण तेजी से फैल सकता है .

यात्रियों की भारी मांग के बाद शुरुआती झिझक के साथ खड़गपुर – हावड़ा सेक्शन में लोकल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया . खड़गपुर – आदरा संभाग में भी कुछ पैसेंजर ट्रेनों के चलने से यात्रियों को राहत मिली है . लेकिन खड़गपुर – टाटानगर और खड़गपुर – भद्रक रेल खंड में अब भी इसकी बाट जोही जा रही है . यात्री संगठन लगातार इसके लिए दबाव बना रहे हैं . क्योंकि इन दोनों रेल खंडों में पहले ही लोकल ट्रेनों की भारी कमी है . यात्रियों का कहना है कि जब एक रेल मार्ग पर स्वाभाविक रुप से लोकल ट्रेनें चल रही है तो किसी खंड विशेष को इस सुविधा से वंचित क्यों किया जाए .

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि लोकल गाड़ियों की उपयोगिता को स्वीकार करते हुए प्रभावित यात्रियों के साथ सहानुभूति जताते हैं , लेकिन कोई भी यह बता पाने की स्थिति में नहीं है कि परिचालन कब स्वाभाविक होगा . विरोधी दल गेंद केंद्र के पाले में डालते हैं तो भाजपा नेता वैक्सीन तैयार होने तक सावधानी जरूरी बताते हैं . वहीं संबंधित राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने की पेंच भी गिनाते हैं . दूसरी ओर खड़गपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यिक प्रबंधक आदित्य चौधरी कहते हैं कि इस बाबत प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है. मंजूरी मिलते ही ट्रेनें शुरू कर दी जाएंगी .

 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...