Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

रेलकर्मियों के रात्रिकालीन भत्ता में कटौती पर लगी रोक, संगठनों ने जतायी खुशी

नई दिल्ली. रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए रात्रिकालीन कार्य भत्तों की कटौती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. रेलवे बोर्ड की इस पहल को विभिन्न यूनियनों ने कर्मचारियों की जीत करार दिया है. एनएफआईआर और एआईआरएफ ने इस उपलब्धि को अपने झोली में डालने का प्रयास किया है. दोनों फेडरेशन के नेताओं ने दावा किया है कि यह उनके ही प्रयास का नतीजा है.

इससे पहले रेल मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर यह निर्देशित किया था कि 43600 रुपये से अधिक वेतन पाने वाले रेल कर्मचारियों को रात्रि कालीन कार्य भत्ता नहीं दिया जाएगा. इस आदेश के बाद रेलकर्मियों में कड़ी नाराजगी देखी जा रही थी. सबसे अधिक नाराजगी पूर्व में भुगतान किये जा चुके भत्तों की वसूली को लेकर था. एनएफआईआर के महामंत्री डॉ. एम राघवैया और एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय तथा रेल मंत्रालय के समक्ष इसे लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी. दोनों फेडरेशनों ने इस निर्णय को वापस लेने का दबाव भी बनाया था.

इसके बाद रेलवे बोर्ड ने इस मामले को कार्मिक मंत्रालय के पास भेज दिया था. अभी वहां से कोई आदेश नहीं आया है. इस बीच रेलवे बोर्ड ने कार्मिक मंत्रालय से आदेश आने तक कर्मियों के रात्रिकालीन कार्य भत्तों में कटौती के आदेश पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही अब पूर्व के भत्तों पर भी वसूली नहीं होगी. रेलवे बोर्ड ने पूर्व की तरह भत्ता देने का आदेश जारी किया है. आल इंडिया रेलवे मेंन्स फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने सीधा संवाद कार्यक्रम में बताया कि NDA की रिकवरी पर रोक लगा दी गई है, लेकिन ये काफी नही है, हमारी कोशिश है कि ये पहले की तरह जारी रहे.

रेलवे फेडरेशन ने इस कदम को लेकर ब्लैक डे मनाकर अपना विरोध दर्ज कराया था. रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद रेलकर्मियों ने मिठाई बांटकर खुशी जतायी है. चक्रधरपुर रेलमंडल अंतर्गत रेलवे मेंस यूनियन आदित्यपुर शाखा के अध्यक्ष मुकेश सिंह और सचिव डी अरुण ने इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि एनडीए और डीए/डीआर की पुर्नबहाली तक यूनियन का आंदोलन जारी रहेगा. इस खुशी का सहयोगियों के बीच लड्डू बांटकर इजहार किया गया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...