Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » WCR : रिटायरमेंट के बाद भी सात माह तक रेलकर्मी करता रहा काम, लेता रहा वेतन
    देश-दुनिया

    WCR : रिटायरमेंट के बाद भी सात माह तक रेलकर्मी करता रहा काम, लेता रहा वेतन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 25, 2020
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    भोपाल. रेलवे में कर्मचारियों की संख्या कम करने के लिए बोर्ड से जोन स्तर पर चल रही तमाम कवायतों के बीच एक रेलकर्मी ऐसा भी था जो रिटायरमेंट के सात माह बाद तक नौकरी करता रहा. घटना पश्चिमी सेंट्रल रेलवे के भोपाल डिवीजन अंतर्गत बीना स्टेशन की है. सेवानिवृत्ति की तिथि के बाद भी सात माह तक ड्यूटी करने और लगातार वेतन लेने के बाद इसका खुलासा हुआ.

    गड़बड़ी किस स्तर पर हुई इसका तो पता नहीं लेकिन इसकी जानकारी मिलने के बाद पूर्व की तिथि से ही रेलकर्मी को सेवानिवृत्त दिखा दिया गया है. हालांकि विवाद इस बात पर फंस गया है कि रिटायरमेंट की तिथि के बाद सात माह तक ड्यूटी करने और वेतन लेने के लिए कौन लोग जिम्मेदार है और रेलवे राशि की वसूली किससे की जायेगी? मामला सामने आने के बाद केस की लीपापोती का प्रयास भी शुरू हो गया है.

    बताया जाता है कि आईओडब्ल्यू ऑफिस में हेल्पर के पद पर तैनात कल्याण सिंह को जनवरी में ही सेवानिवृत्त हो जाना था. लेकिन उनकी सेवानिवृत्ति पर न तो विभाग ने ध्यान दिया और न ही रेलकर्मी का ध्यान गया. रेलकर्मी ड्यूटी करता रहा और इसके एवज में उसका वेतन बनता रहा. केस का खुलासा होने के बाद उसे जुलाई में सेवानिवृत्त कर दिया गया. अब इस चूक पर जिम्मेदार अधिकारियों के साथ क्लर्कों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले में कुछ लोगों पर कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है. यह साफ नहीं हो सकता है कि सात माह तक डयूटी के लिए किये गये भुगतान की वसूली कैसे की जायेगी?

    हालांकि बीना के आईओडब्ल्यू अशोक ठाकुर का कहना है कि यह मामला काफी पुराना है और इस मामले में कार्रवाई कर दी गयी है. चूक के लिए कर्मचारी को चार्जशीट दिया गया है. उन्होंने बताया कि कर्मचारी ने लगातार सात माह काम किया है लिहाजा उसने वेतन लिया और उसकी रिकवरी का निर्णय आला अधिकारियों के स्तर पर होना है.

     

    the railwayman kept working for seven months
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर : रेलवे मेंस यूनियन ने कॉमरेड गोपाल को दी श्रद्धांजलि
    Next Article जबलपुर : 170 महिला ट्रैकमेंटेनरों का संवर्ग बदला, नये विभागों में पोस्टिंग की सूची जारी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में आरपीएफ के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group