Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » … मौन हो गया रेलवे का एक हंसमुख टीटीई, ऐसे भी कोई जाता है भला …!!
    देश-दुनिया

    … मौन हो गया रेलवे का एक हंसमुख टीटीई, ऐसे भी कोई जाता है भला …!!

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 14, 2020
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • सुशांत सिंह राजपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि 

    रेलहंट ब्यूरो, खड़गपुर

    … उस रात शहर में अच्छी बारिश हुई थी . इसलिए सुबह हर तरफ इसका असर नजर आ रहा था . गोलबाजार ओवर ब्रिज से बंगला साइड की तरफ बढ़ते ही डी आर एम आफिस के बगल वाले मैदान में भारी भीड़ जमा थी . बारिश के पानी से मैदान का मोरम फैल कर लाल हो चुका था . मैदान के किनारे लाल रंग की एक शानदार वैन खड़ी थी , जिसे मैने जीवन में पहली बार देखा था . वैन को घेर कर कुछ लोग खड़े थे . कौतूहलवश मैने पास खड़ी एक घरेलू सी महिला से इसकी वजह पूछी . उसने चहकते हुए कहा … फिल्म की शूटिंग चल रही है …इसी लाल वैन में सुशांत सिंह राजपूत है … !

    एक छोटे शहर के बड़ी तादाद में लोगों को भरोसा था कि शूटिंग के दौरान कभी न कभी तो बालीवुड सितारा वैन से बाहर निकलेगा , जो उनकी ग्लैमर की दुनिया में जगमगाने वाले स्टार की एक झलक पाने की हसरत पूरी कर देगा . मैं ख्यालों में डूबा आगे बढ़ गया . यह सोचते हुए कि हमारे देश में क्रिकेट और बालीवुड के प्रति लोगों में कितनी दीवानगी है . जिसके वशीभूत होकर घर की चारदीवारी में कैद रहने वाली एक घरेलू महिला भी एक अभिनेता की झलक पाने को घर की लच्छमण रेखा लांघ कर भीड़ का हिस्सा बनने से गुरेज नहीं करती .

    २००१ से २००४ तक मेरे शहर खड़गपुर में रह कर संघर्ष करने वाले प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धौनी पर बन रही फिल्म की शूटिंग तो शहर में कई दिन पहले शुरू हो गई थी . मीडिया कर्मी होने से हमें उम्मीद थी कि शूटिंग शुरू होने पर हमें अवश्य औपचारिक न्यौता मिलेगा . लेकिन हुआ बिल्कुल उलटा . शूटिंग के दौरान कई मीडिया कर्मियों के फिल्म कंपनी के लोगों से बदसलूकी का शिकार होने से मैने प्रबल इच्छा के बावजूद शूटिंग देखने का इरादा त्याग दिया . शुरूआती दौर में एक रोज डीआरएम आफिस परिसर में शूटिंग होने से कवरेज हमारी मजबूरी हो गई .अनिच्छा से हम शूटिंग स्थल पर पहुंचे ही थे कि निर्माता कंपनी के मार्शल्स हमसे रू ब रू हुए . खुद को मीडिया कर्मी बताने पर मार्शल्स ने कहा कि शूटिंग के दौरान तस्वीर खींचने या कवरेज की मनाही है . वैसे शूटिंग पूरी होने के बाद हम प्रेस कांफ्रेंस करेंगे , वहां आपके हर सवाल का जवाब दिया जाएगा और जो भी तस्वीरें आप चाहेंगे , उपलब्ध करा दी जाएगी .

    हालांकि न ऐसा होना था और न हुआ . बहरहाल शूटिंग पूरी होकर फिल्म रिलीज भी हो गई . सुना फिल्म ने बंपर कमाई भी की , लेकिन इतने दिनों बाद अतीत का हिस्सा बन चुकी इस घटना का फिर से स्मरण अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत से हुआ . बेहद खुशहाल दिखने वाले एक अभिनेता की इस तरह असामयिक मौत ने सचमुच हिला कर रख दिया मौत को गले लगाने की वजह क्या रही होगी , यह तो पूरी जांच के बाद ही पता लग पाएगा . लेकिन इस घटना ने ग्लैमर की चकाचौंध भरी दुनिया के काले सच को भी लोगों के सामने रख दिया . शायद वो दुनिया वाकई ऐसी न हो जो बाहर से नजर आती है . वर्ना एक युवा अभिनेता यूं ही नहीं चला जाता , यूं अचानक , अनायास और चुपचाप ….!!

    तारकेश कुमार ओझा, वरिष्ठ पत्रकार, खड़गपुर, पश्चिम बंगाल

    संपर्कः 9434453934, 9635221463

    ... A Harmful TTE of the railway has become silent
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleट्रैकमेंटेनरों का विरोध फेडरेशनों के लिए खतरे की घंटी, देश भर से चार लाख ट्वीट का दावा
    Next Article मर्जिंग के विरोध में उतरे स्टेशन मास्टरों ने कहा, हम पहले से कर रहे मल्टी स्केलिंग कार्य
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    Latest Posts

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group