Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

रेलवे ने कैंसर पीड़ि‍त महिला को दवा पहुंचाने के लिए खोला पार्सल कार्यालय

  • नागपुर से भोपाल होते हुए इंदौर पहुंचा कीमोथैरेपी के लिए 2.50 लाख का इंजेक्शन 

रेलहंट ब्यूरो, भोपाल

एक बार फिर रेलवे ने अपने नियमों को दरकिनार कर संवेदनशीलता का बड़ा उदाहरण पेश करते हुए कैंसर पीड़ित महिला को दवा पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी. पश्चिम मध्य रेलवे ने लॉकडाउन में महिला को समय से कीमोथैरेपी की दवा पहुंचाने के लिए अपने भोपाल पार्सल कार्यालय को शाम समय पूरा होने के बाद भी खोले रखा और इंदौर स्टेशन पर कैंसर पीड़ित महिला को दवा उपलब्ध कराने में नियमों में लचीलता दिखायी.

यह कवायद की गयी 42 साल की इंदौर निवासी अर्चना जैन के लिए जो कैंसर पीड़ित हैं. कीमोथैरेपी के लिए उन्हें जो इंजेक्शन चाहिए था वह लॉकडाउन के कारण इंदौर, भोपाल, दिल्ली आदि जगह नहीं मिल सका. अर्चना जैन के भाई और भोपाल विकास प्राधिकरण में अधीक्षण अभियंता हंस कुमार जैन ने दोस्तों की मदद से नागपुर में इंजेक्शन खोजा और नागपुर से इंजेक्शन इंदौर पहुंचाने के लिए रेलवे की मदद मांगी. जो दवा पार्सल ट्रेन में भेजी जानी थी वह भी इंदौर की जगह भोपाल तक ही जाने वाली थी.

ऐसे में भोपाल में रह रहे हंस कुमार ने पार्सल ट्रेन से इंजेक्शन मंगाया. 24 अप्रैल की शाम छह बजे पहुंचाने वाली पार्सल ट्रेन से पहले पार्सल ऑफिस बंद हो जाने को देखते हुए उन्होंने डीआरएम उदय बोरवणकर को ट्वीट कर मदद मांगी. डीआरएम बोरवणकर ने 24 अप्रैल को विशेष अनुमति देकर पार्सल ऑफिस शाम छह बजे तक खुला रखने के निर्देश दिया ताकि मरीज तक दवा पहुंचायी जा सके. यही नहीं नागपुर से पार्सल एक्सप्रेस के पहुंचते ही सीधे हंस कुमार को शाम छह बजे इंजेक्शन की डिलीवरी दे दी गयी. दूसरे दिन 25 अप्रैल को सड़क मार्ग से इंजेक्शन को इंदौर पहुंचाया गया, तब जाकर अर्चना की कीमोथैरेपी हो सकी.

हंस कुमार जैन ने बताया कि ढाई लाख का यह इंजेक्शन यादि समय पर नहीं पहुंचता तो न सिर्फ पैसे का नुकसान होता बल्कि मरीज को भी परेशानी होती. लेकिन डीआरएम और रेलकर्मियों के सहयोग से उनकी बहन की कीमोथैरेपी समय पर हो सकी. उन्होंने भोपाल डीआरएम उदय बोरवणकर का आभार जताया.

साभार : जागरण

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...