Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 21
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » लॉकडाउन : झुग्गी-झोपड़ी में जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने में जुटीं है पूर्व रेलकर्मी की पुत्रवधू
देश-दुनिया

लॉकडाउन : झुग्गी-झोपड़ी में जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने में जुटीं है पूर्व रेलकर्मी की पुत्रवधू

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 20, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • जमशेदपुर की विभिन्न बस्तियों में जरूरतमंदों तक पहुंचा रही राशन, अब तक एक हजार परिवारों की मदद 
  • सबुज बांग्ला की टीम के साथ सहयोग कर लोगों तक पहुंचायी जा रही मदद, लॉकडाउन तक चलेगा अभियान

रेलहंट ब्यूरो, जमशेदपुर

कोरोना संक्रमण के रूप में सामने आयी विपदा ने एक बार फिर से मानवीय संवेदनाओं को भी जगा दिया है. एक फोन कॉल पर मदद पहुंचाने के लिए विभिन्न दलों के नेता, स्वयंसेवी संगठन और व्यक्तिगत रूप से लोग सामने आ रहे हैं. देश भर में यही स्थिति है. सैकड़ों की संख्या में खाने-पीने की सामग्री के पैकेट बनाकर लोगों तक पहुंचाये जा रहे. इस कार्य में रेलकर्मी भी पीछे नहीं है. विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों में अभियान चलाकर आरपीएफ, जीआरपी व दूसरे विभागों के रेलकर्मी जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने में जुटे हैं.

इसी क्रम में जमशेदपुर में सबुज बांग्ला संस्था की अगुवाई करने वाली पूर्व रेलकर्मी की पुत्रवधू मौसमी दास भी लगातार लोगों की मदद करने में तन-मन-धन से जुटी हुई है. टाटानगर रेलवे कॉलोनी की बस्तियों के अलावा दूसरे क्षेत्र में लगातार सबुज बांग्ला संस्था जरूरतंद लोगों के बीच जरूरी सामग्री पहुंचा रही है. इसमें जहां एक ओर संक्रमण से बचने के लिए लोग घरों में दुबके पड़े है तो संस्था के सदस्य लगातार लोगों के बीच जाकर उनकी जरूरतों को समझ रहे और उन तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं.

सबुज बांग्ला की अगुवाई कर रही मौसमी दास स्कूल की शिक्षिका व पूर्व रेलकर्मी ट्रैक सुपरवाईजर सुब्रतो दास की पुत्रवधू है. सुब्रतो दास मनोहरपुर में रेलवे सेवा में थे जो वर्तमान में सेवानिवृत्त हो चुके है. उनके प्रोत्साहन और पति भास्कर दास के समर्थन से शिक्षिका मौसमी दास कोरोना के संक्रमण और लॉकडाउन में पूरेशान लोगों के बीच लगातार बनी रहकर सेवाभाव से उनकी जरूरतों को पूरा करने में जुटी हुई है. इसके लिए उन्होंने बकायदा लॉकडाउन के बाद से ही अभियान चला रखा है. इसमें टीम सबुज बांग्ला के सदस्य भास्कर दास, टिंकू कुमार, बुलु रानी, शुभम सिंह, आशा देवी, उमेश पासवान, ओमप्रकाश शर्मा, संजय कुमार, राजेश कुमार, अरुण कुमार सिन्हा आदि का साथ मिल रहा है. इस तरह हर दिन सैकड़ों की संख्या में जरूरतमंदों के बीच दाल, चावल, तेल नमक, आलू, साबुन के पैकेट पहुंचाये जा रहे. संस्था का खास फोकस झुग्गी में रहने वालों पर है. इसे सोशल मीडिया में दूसरे साथियों के साथ साझा किया जा रहा है, इससे मदद के लिए कई और लोग सामने आये हैं.

लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने के कार्य में मुझे परिवार व दूसरे लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है. मीडिया से मिली सूचना के बाद मेरी टीम उस बस्ती में पहुंचने का प्रयास करती है जहां जरूरतमंद तक खाद्य सामग्री पहुंचायी जाती है. हमारा यह अभियान लॉकडाउन रहने तक लगातार जारी रहेगा.

मौसमी दास, संचालिका, सबुज बांग्ला

अब तक सबुज बांग्ला की टीम एक हजार से अधिक लोगों तक राशन पहुंचा चुकी है. यह कार्य टीम के सदस्यों के सहयोग से किया जा रहा. इसमें सभी की समान भागीदारी है जिसका सफलता से नेतृत्व मौसमी दास कर रही है. लोगों तक सहयोग पहुंचाने के सवाल पर मौसमी दास ने बताया कि समाज के प्रति कुछ करने की इच्छा उनकी हमेशा से रही है. यह अच्छी बात है कि इस कार्य में मुझे परिवार व दूसरे लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है. मीडिया से मिली सूचना के बाद मेरी टीम उस बस्ती में पहुंचने का प्रयास करती है जहां जरूरतमंद होते है. हमें मालूम है कि हमारा यह प्रयास बहुत छोटा है लेकिन ऐसा ही प्रयास शहर में विभिन्न संस्थान व लोग कर रहे है जिससे लॉकडाउन में उन हजारों लोगों तक भोजन पहुंच पा रहा है जो जरूरतमंद हैं. डेली कमाने-खाने वाले लोग है.

जरूरतमंदों को राशन वितरित करती मौसमी दास

मौसमी दास ने बताया कि वह लॉकडाउन खत्म होने तक लोगों तक राशन पहुंचाने का काम जारी रखेंगी. इस दौरान उनका ध्यान बेजुबान पशु और पक्षियों पर भी है, जिन्हें सामान्य दिनों की तरह बाजार नहीं खुलने पर परेशानी का सामान करना पड़ रहा है. सबुज बांग्ला की टीम ऐसे पशु और पक्षियों क के लिए भी चारा व दाना का प्रबंध कर रही है. मौसमी दास के अनुसार लॉकडाउन में बाजार के बंद रहने और लोगों के घरों में रहने से पशु-पक्षियों के सामने भी संकट उत्पन्न हो गया है. उन्हें भोजन नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने इस पल में लोगों को आगे आकर जरूरमंदों की मदद करने का अनुरोध किया.

तस्वीरों में सबुज बांग्ला का राशन वितरण अभियान 

Spread the love
Lockdown: Former railwayman's daughter-in-law is busy in providing relief to the needy in a slum
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
न्यूज हंट

ECR : दानापुर मंडल में 47 करोड़ का विवादित सोलर टेंडर, Sr DEE(G)DNR की कार्यशैली पर गंभीर सवाल!

August 30, 2026
Latest Posts

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group