Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » श्रद्धा व आस्था के प्रतीक ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, व काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंगों को जोड़ने वाली ‘काशी महाकाल एक्सप्रेस’ रवाना
आरपीएफ-जीआरपी

श्रद्धा व आस्था के प्रतीक ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, व काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंगों को जोड़ने वाली ‘काशी महाकाल एक्सप्रेस’ रवाना

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 16, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • काशी महाकाल एक्सप्रेस में भगवान शिव के लिए एक सीट रिजर्व, तीन ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कराएगी यह ट्रेन

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार ‘काशी महाकाल एक्सप्रेस’ को चंदौली के पड़ाव से ‘काशी महाकाल एक्सप्रेस’ ट्रेन का शुभारंभ 16 फरवरी रविवार को किया. ट्रेन की प्रायोगिक रवानगी में रेलमंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को री-टवीट किया. नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा की ‘आज श्रद्धा व आस्था के प्रतीक ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, व काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंगों को जोड़ने वाली ‘काशी महाकाल एक्सप्रेस’ ट्रेन का शुभारंभ किया. यह ट्रेन धार्मिक पर्यटन के साथ ही क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.’ इस ट्रेन में एक सीट भगवान शिव के लिए भी आरक्षित है.  यह एक्सप्रेस दो राज्यों के तीन ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करेगा. ट्रेन में भगवान शिव के लिए सीट आरक्षित करने ने नए विचार के बाद रेलवे प्रशासन इस पर विचार कर रहा है कि ट्रेन में स्थायी तौर पर ‘भोले बाबा’ के लिए एक सीट आरक्षित की जाए. यह ट्रेन इंदौर के निकट ओंकारेश्वर, उज्जैन में महाकालेश्वर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ को जोड़ेगी.

ट्रेन के ट्रायल रन में लोको पायलट मेल कपिल मिश्रा (मुख्यालय झाँसी) के साथ को-पायलट आरके श्रीवास्तव एवं सील आई संतोष सिद्बाथँ मौजूद थे. वाराणसी से इंदौर के बीच 20 फरवरी से चलने वाली काशी-महाकाल एक्सप्रेस में आठ विभिन्न तीर्थस्थलों के भ्रमण का पैकेज तैयार किया गया है. यह पैकेज आईआरसीटीसी ने वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, इंदौर, उज्जैन, भोपाल के धार्मिक व पर्यटन स्थलों के लिए तैयार किया है. महाकाल एक्सप्रेस यात्रियों को आध्यात्मिक अहसास भी कराएगी.

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि ‘महाकाल एक्सप्रेस में यात्रियों का खास ख्याल रखा गया है. इसमें चलने वाले यात्रियों के मनोरंजन और अध्यात्मिक अहसास के लिए भजन-कीर्तन का आयोजन होगा. आज शुरुआती दिन में एक मंडली जाएगी, जो भजन-कीर्तन गाएगी. इसके बाद 20 फरवरी को भी एक मंडली का आयोजन होगा. इसके बाद लगातार कैसेट के माध्यम से अनांउसमेंट के जारिए लोग भजन-कीर्तन सुन सकेंगे.’

यह भी पढ़ें ..यूनियन नेता बजाते रहे ‘गाल’ रेलवे की पटरी पर चल पड़ी एक और प्राइवेट ट्रेन ‘महाकाल’

वाराणसी से इंदौर के बीच 20 फरवरी से चलाई जाने वाली काशी-महाकाल एक्सप्रेस में आठ विभिन्न तीर्थस्थलों के भ्रमण का पैकेज भी होगा. आईआरसीटीसी ने वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, इंदौर, उज्जैन, भोपाल के धार्मिक व पर्यटन स्थलों के लिए पैकेज तैयार किया है. अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि काशी महाकाल एक्सप्रेस यूपी और मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जाने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा देगी. इससे दोनों ही प्रदेशों के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि काशी दर्शन एक का पैकेज 6010 रुपये का होगा, जिसमें वाराणसी के घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर, दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती शामिल है. काशी दर्शन दो का पैकेज 8110 रुपये का होगा. जिसमें सारनाथ के दर्शन को भी जोड़ा जाएगा. काशी-प्रयाग दर्शन 10 हजार 50 रुपये का होगा, जिसमें काशी दो के स्थानों के साथ प्रयाग का संगम तट भी रहेगा.

महाकाल एक्सप्रेस के शुभारंभ पर क्या बोले प्रधानमंत्री यह सुनें ….

ये है ट्रेन का रूट

आईआरसीटीसी की टूरिज्म एंड मार्केटिंग डायरेक्टर रजनी हसीजा ने बताया, ‘इंदौर, भोपाल या उज्जैन से चलकर वाराणसी आने वालों के लिए कुल पांच पैकेज की शुरुआत की गई है, जबकि वाराणसी, इलाहाबाद और लखनऊ से जाने वालों के लिए चार पैकेज दिए जा रहे हैं. पैकेज में यात्रियों के रुकने, खान-पान और मंदिरों व पर्यटन स्थलों पर भ्रमण की व्यवस्था रहेगी. ये पैकेज ऑनलाइन लिए जा सकते हैं. इसके अलावा ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्री भी चाहें तो उसी समय भुगतान कर पैकेज में शामिल हो सकते हैं.

ट्रेन सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को वाराणसी से चलेगी. यह लखनऊ, कानपुर, बीना, भोपाल, उज्जैन होते हुए इंदौर तक पहुंचेगी. इंदौर से बुधवार और शुक्रवार को उज्जैन, संत हिरदाराम नगर (भोपाल), बीना, कानपुर और लखनऊ होकर वाराणसी जाएगी. वाराणसी-इंदौर वाया इलाहाबाद-कानपुर-बीना ट्रेन रविवार को चलेगी. सोमवार को इंदौर पहुंचेगी. हर सोमवार इंदौर, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, कानपुर, इलाहाबाद होकर वाराणसी पहुंचेगी.

महाकाल एक्सप्रेस के सुविधायुक्त बोगियां 

 

Spread the love
'Kashi Mahakal Express' connecting Omkareshwar
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleयूनियन नेता बजाते रहे ‘गाल’ रेलवे की पटरी पर चल पड़ी एक और प्राइवेट ट्रेन ‘महाकाल’
Next Article SER : आरपीएफ को लगा कोयले का कलंक, बंडामुंडा से हटाये गये प्रभारी एमके सोना, अब किसकी बारी ?
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यात्री

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group