Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे ने आरपीएफ का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा किया
    देश-दुनिया

    रेलवे ने आरपीएफ का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा किया

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 1, 2020
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

    रेलवे ने अपने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया है. सोमवार को जारी एक आदेश के मुताबिक, मंत्रालय ने आरपीएफ को संगठित ग्रुप ‘ए’का दर्जा दिया है और इसका नाम बदल दिया है. आदेश में कहा गया है, ‘माननीय अदालत के आदेश के बाद कैबिनेट के निर्णय के मद्देनजर आरपीएफ को संगठित समूह ‘ए’ (ओजीएएस) का दर्जा दिया जाता है और सूचित किया जाता है कि आरपीएफ को भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा के तौर पर जाना जाएगा.” बता दें कि रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना रेलवे सुरक्षा बल अधिनियम, 1957 के तहत की गई थी. आरपीएफ का कार्य रेलवे संपत्ति की सुरक्षा करना है. यह फोर्स रेल मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है. इससे पहले 1965 में आरपीएफ का नाम रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स किया गया था.

    इस साल किसी यात्री की नहीं गयी जान 

    इससे पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दावा किया था कि इस वित्तीय साल में अभी तक रेल दुर्घटनाओं में किसी भी यात्री की जान नहीं गई है. गोयल ने रेलवे की उपलब्धि का बखान ट्विटर पर किया. रेलवे की ओर से दिए आंकड़ों में कहा गया है कि अब तक रेलवे में रेलकर्मियों की तो मौत हुई लेकिन किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई. साल 2018-19 में रेलवे में अनेक दुर्घटनाओं में 16, वर्ष 2017-2018 में 28 और 2016-2017 में 195 लोगों की मौत हुई थी. मिले आंकड़ों के अनुसार 1990-1995 के बीच प्रति वर्ष औसतन 500 से अधिक दुर्घटनाएं हुईं और इस दौरान 2,400 लोगों की मौत हुई और 4,300 लोग घायल हुए. इसके बाद 2013-2018 के बीच प्रति वर्ष औसतन 110 दुर्घटनाएं हुईं जिसमें 900 लोग मारे गए और 1500 लोग घायल हो गए.

    रेलवे ने कहा कि 2019 में रेल दुर्घटनाओं में किसी भी यात्री की जान नहीं जाने का श्रेय रेलवे द्वारा उठाए गए अनेक कदमों को जाता है. इनमें रख रखाव के लिए मेगा ब्लॉक्स और आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल होना, मानव रहित सभी क्रॉसिंगों को समाप्त करना और इसी प्रकार के अनेक उपाय शामिल हैं. रेलवे ट्रेन दुर्घटनाओं में टक्कर होना,गाड़ी पटरी से उतरना, आग लगना, क्रांसिंग के दौरान होने वाली दुर्घटनाएं और अन्य दुर्घटनाएं शामिल हैं. ट्रेन परिचालन के दौरान उसकी चपेट में आने से हुई मौत को रेलवे दुर्घटना नहीं मानता.

    Source – NDTV

    Railways renamed RPF as Indian Railway Protection Force Service
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे ने बढ़ाया किराया, प्रति किलोमीटर एक से चार रुपये की बढ़ोतरी, हर सेवा के लिए एक ही नंबर 139
    Next Article भारतीय रेलवे ने पेश किया 2019 का रिपोर्ट कार्ड, कहा – बड़ा बदलाव किया
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    Latest Posts

    उत्तर रेलवे ने दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में FIR 

    November 6, 2026

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group