Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » स्वच्छता सर्वे में जयपुर को सबसे साफ रेलवे स्टेशन का खिताब, दूसरे स्थान पर आया जोधपुर
    देश-दुनिया

    स्वच्छता सर्वे में जयपुर को सबसे साफ रेलवे स्टेशन का खिताब, दूसरे स्थान पर आया जोधपुर

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 2, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    •  रेलवे के स्वच्छता सर्वे रैंकिंग में टॉप-10 में राजस्थान के सात स्टेशनों का नाम
    • रेलवे ने बुधवार को देश के 720 स्टेशनों की स्वच्छता सर्वे रेंकिंग जारी की

    रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

    रेलवे ने बुधवार को 720 स्टेशनों की स्वच्छता सर्वे की रेंकिंग जारी की जिसमें राजस्थान की राजधानी जयपुर को पहले स्थान पर रहा. दूसरे नंबर पर जोधपुर और तीसरे नंबर पर जयपुर जिले का दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन है. इसमें सबसे खास बात यह है कि टॉप थ्री में तीनों स्टेशन राजस्थान के ही हैं. वहीं टॉप 10 में राजस्थान के सात स्टेशनों ने स्थान पाया है. पिछले साल की रैंकिंग में जोधपुर पहले जबकि जयपुर दूसरे पायदान पर था. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आयोजित ‘स्वच्छ भारत’ कार्यक्रम में ‘स्टेशन साफ-सफाई सर्वेक्षण रिपोर्ट’ का विमोचन किया. इस मौके पर रेल राज्य मंत्री सुरेश आंगड़ी और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव भी मौजूद थे.

    स्वच्छता सर्वे रेंकिंग में टॉप- 10 स्टेशन

    स्थान स्टेशन राज्य
    1 जयपुर राजस्थान
    2 जोधपुर राजस्थान
    3 दुर्गापुरा राजस्थान
    4 जम्मू तवी जम्मू-कश्मीर
    5 गांधीनगर राजस्थान
    6 सूरतगढ़ राजस्थान
    7 विजयवाड़ा आंधप्रदेश
    8 उदयपुर राजस्थान
    9 अजमेर राजस्थान
    10 हरिद्वार उत्तराखंड

    जयपुर और जोधपुर के बीच महज 4.56 अंक का अंतर

    जयपुर को कुल मिलाकर 931.75 और जोधपुर को 927.19 अंक मिले. हालांकि सिटीजन फीडबैक में जोधपुर ने जयपुर के 332.15 की अपेक्षा 332.23 अंक हासिल किए लेकिन, जोधपुर प्रोसेस एव्यूलेशन में 4 अंक से पिछड़ गया और इसी कारण जोधपुर देश भर में अपने पहले नंबर की रैंक गंवा बैठा. प्रोसेस एव्यूलेशन में यह देखा जाता है कि रेलवे स्टेशन पर सफाई की क्या आधारभूत सुविधाएं है और इनका किस तरह से उपयोग किया जा रहा है.

    उपनगर स्टेशन में अंधेरी टॉप पर

    रेलवे ने पहली बार स्वच्छता सर्वे रैंकिंग में उपनगर स्टेशनों को भी शामिल किया. देशभर के 190 उपनगर स्टेशन की रैंकिंग में मुंबई का अंधेरी स्टेशन टॉप पर रहा. जबकि दूसरे पायदान पर विरार और तीसरे पायदान पर नयागांव स्टेशन रहा है. रेलवे ने यह सर्वेक्षण थर्ड पार्टी से पार्टी कराया था. 2016 से ही रेलवे 407 बड़े स्टेशनों का सर्वे करता आ रहा है लेकिन इस बार अपना दायरा बढ़ाते हुए रेलवे ने 720 स्टेशनों में स्वच्छता सर्वे कराया था. इसमें उपनगर स्टेशनों को भी शामिल किया गया.

    उत्तर-पश्चिम जोन टॉप पर

    स्वच्छता के आधार पर रेलवे ने अपने 17 जोन की भी रैंकिंग तैयार की है. इसमें उत्तर पश्चिम रेलवे टॉप पर रहा है. जबकि दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे दूसरे और पूर्व मध्य रेलवे तीसरे स्थान पर रहा है.

    Jaipur gets cleanest railway station title in cleanliness survey
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleएसएंडटी कर्मियों को रिस्क-हार्डशिप अलाउंस मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई
    Next Article कल रवाना होगी तेजस, हरी झंडी दिखायेंगे योगी आदित्यनाथ, काला दिवस मनायेंगे लोको पायलट
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    Latest Posts

    उत्तर रेलवे ने दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में FIR 

    November 6, 2026

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group