Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 22
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » हटिया में फिर गोलमाल, रेलवे कैश का 2.29 लाख लेकर भाग गया बुकिंग क्लर्क
देश-दुनिया

हटिया में फिर गोलमाल, रेलवे कैश का 2.29 लाख लेकर भाग गया बुकिंग क्लर्क

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 9, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • घोटालों के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में चर्चित है हटिया बुकिंग काउंटर
  • अगस्त 2017 में जनरल टिकट की एनआई से करोड़ों की हुई थी हेराफेरी
  • जनवरी 2018 में काउंटर से हो गयी थी 1.27 लाख रुपये की चोरी

रेलहंट ब्यूरो, रांची

जनरल टिकटों की एनआई कर करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने को लेकर देश भर में चर्चित हटिया बुकिंग काउंटर एक बार फिर से चर्चा में है. इस बार रेलवे का 2.29 लाख रुपये कैश लेकर बुकिंग क्लर्क फरार हो गया है. इस चोरी में कमर्शियल क्लर्क (बुकिंग क्लर्क) स्वराज बनर्जी की संलिप्तता पायी गयी है. गुरुवार 8 अगस्त की रात कैश काउंटर का लॉकर खोलकर टिकट की बिक्री से जमा 2.29 लाख रुपये लेकर वह जाते हुए सीसीटीवी में दिखा है. चीफ बुकिंग सुपरवाइजर कृष्ण कुमार मुंडा की शिकायत पर स्वराज बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. स्वराज बनर्जी पिछले छह माह से बुकिंग काउंटर पर कार्यरत था. शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे सीनियर बुकिंग क्लर्क सुमन रानी टोप्पो ने कैश चेक किया तो उसमें 2,29,311 रुपये कम मिले. रिकार्ड के अनुसार कैश में 5,14621 रुपये होने चाहिए थे जबकि गिनती में 2,85,310 रुपये ही थे. सीसीटीवी की जांच में रात 11:50 बजे स्वराज बनर्जी को कैश निकाल कर बैग में रखते देखा गया. उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी काउंटर में मौजूद था.

जांच में यह बात सामने आयी कि बुकिंग क्लर्क स्वराज बनर्जी की ड्यूटी लगातार दो पाली यानि दिनांक 8.8.19 के सांय काल 16.00 बजे से दूसरे दिन दिनांक 9.8.19 के सबेरे 8.00 बजे तक उसी बुकिंग काउंटर में की थी. दिनांक 8.8.19 की रात्रि 23.50 बजे उसने रेलवे कैश सेफ को खोलकर पैसा अपने बैग में रखा था. सीसीटीवी फुटैज के आधार पर आरपीएफ ने जांच शुरू की. जांच के बाद आरपीएफ की टीम ने सीसीटीवी में स्वराज बनर्जी के साथ दिख रहे व्यक्ति की पहचान निखिल कुमार के रूप में की. आरपीएफ की टीम ने निखिल कुमार को गिरफ्तार किया कैश का 40’000/-रूपये बरामद भी कर लिया. सीसीटीवी में बारह की ओर सनी कुमार गिरी और एक शख्स घूमता पाया गया. आरपीएफ की टीम स्वराज बनर्जी और अन्य दो फरार लोगों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.

यहां यह बताना लाजिमी होगा कि यह वहीं हटिया बुकिंग काउंटर है जहां के क्लर्कों ने आपसी मिलीभगत से जनरल टिकटों की एनआई कर रेलवे को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया था. रेलवे बोर्ड की जांच में यह मामला पकड़ा गया और तब हेराफेरी की पोल खुली. यह गोलमाल भी वर्षों से चल रहा था. मामला पकड़े जाने के बाद सात बुकिंग क्लर्क, एक सुपरवाइजर, एक इंस्पेक्टर और एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) को सस्पेंड किया गया था. इसी गोलमाल की एक आरोपी महिला क्लर्क शिल्पी मुखर्जी वर्तमान में चक्रधरपुर रेलमंडल के झारसुगुड़ा स्टेशन पर बतौर डिप्टी एसएस कामिर्शयल पदास्थापित है. घोटाले के इतिहास वाले हटिया बुकिंग काउंटर में जनवरी 2018 में काउंटर से 1.27 लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी. इस मामले में भी कोई मामला नहीं दर्ज कर तीन बुकिंग क्लर्क से रुपये भरवाकर मामला शांत करा दिया गया था.

एनआई गोलमाला में इनको किया गया था निलंबित 
1. पी मंडल
2. बी राम
3. एके झा
4. बिनीता सिन्हा
5. विनीत सिंह
6. शिल्पी मुखर्जी
7. लता
8. पीके दीवान, चीफ बुकिंग सुपरवाइजर, हटिया
9. सेक्शनल कमर्शियल इंस्पेक्टर, हटिया
10. सेक्शनल टीआइए, हटिया
ऐसा किया जा रहा था फर्जीवाड़ा
बुकिंगकर्मी पहले कम मूल्य के  जनरल टिकट यूटीसी सिस्टम से जारी करते थे. इसके बार सिस्टम काे फेल और गलत  टिकट जारी होने की बात कह मशीन का स्वीच आॅफ कर दिया जाता था. इस तरह कम  वैल्यू के जनरल टिकट के मूल्य  सिस्टम में सेव हो जाते थे. इसके बाद उसी  नंबर पर अधिक मूल्य के टिकट जारी कर लिये जाते थे. सिस्टम में उस टिकट काे  एनआइ (नन-इश्यू) दिखा दिया जाता था. इस तरह कम राशि रेलवे के खाते में जाती  थी. जबकि अधिक मूल्य का जारी किया गया फरजी टिकट की राशि यात्रियों से  वसूल कर बुकिंगकर्मी हड़प लेते थे.
Spread the love
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
न्यूज हंट

ECR : दानापुर मंडल में 47 करोड़ का विवादित सोलर टेंडर, Sr DEE(G)DNR की कार्यशैली पर गंभीर सवाल!

August 30, 2026
Latest Posts

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group