Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » अब पुराने रूट पर चलेगी हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस, हजारीबाग को मिलेगी पहली एक्सप्रेस ट्रेन
    देश-दुनिया

    अब पुराने रूट पर चलेगी हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस, हजारीबाग को मिलेगी पहली एक्सप्रेस ट्रेन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 18, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • बरौनी से पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, हजारीबाग को मिलेगा पहली एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा

    रांची. हावड़ा से रांची के बीच शताब्दी एक्सप्रेस से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने शताब्दी एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाने का निर्णय लिया है. अब यह गाड़ी सप्ताह में पांच दिन के बजाय छह दिन चलेगी. सिर्फ रविवार को बंद रहेगी. जाहिर है अब रेल यात्रियों को शताब्दी से सफर करने का सप्ताह में एक अतिरिक्त दिन मिलेगा. इसलिए बढ़ाया जा रहा फेराः 15 जून 2017 को धनबाद-चंद्रपुरा (डीसी) रेल लाइन बंद होने से पहले शताब्दी एक्सप्रेस सप्ताह में रविवार को छोड़कर शेष सभी दिन चला करती थी. लेकिन, डीसी लाइन बंद होने के बाद इसका फेरा एक दिन घटा दिया. सप्ताह में दो दिन यानी रविवार के साथ ही शनिवार को भी परिचालन स्थगित कर दिया गया. 24 फरवरी 2019 से डीसी लाइन पर फिर से रेल परिचालन शुरू हो रहा है. इस कारण रेलवे ने पूर्व ही तरह सप्ताह में शताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन छह दिन करने का निर्णय लिया है.

    24 से बदल जाएगा रूटः 15 जून 2017 को डीसी लाइन बंद होने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन वाया गोमो किया जा रहा था. यह ट्रेन हावड़ा से धनबाद होते हुए गोमो-चंद्रपुरा होकर रांची जाती थी. 24 फरवरी 2019 से डीसी लाइन पर फिर से रेल परिचालन शुरू हो रहा है. इसे देखते हुए शताब्दी को फिर से पुराने रूट पर चलाने का निर्णय लिया गया है. अब यह ट्रेन पहले ही तरह धनबाद-कतरास-चंद्रपुरा होते हुए रांची जाएगी और आएगी.

    बरौनी से पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, हजारीबाग को मिलेगा पहली एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा

    बिहार के बरौनी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे और इसके साथ ही रांची से पटना के बीच रेलगाड़ी चल पड़ेगी. रांची से बरकाकाना, हजारीबाग टाउन और कोडरमा होकर यह पहली ट्रेन होगी. स्थानीय स्तर पर इसका उद्घाटन धनबाद रेल मंडल के हजारीबाग टाउन स्टेशन पर होगा. यहां केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को बिहार के बराैनी में कार्यक्रम है. वे बराैनी रिफाइनरी विस्तार योजना के साथ ही पटना मेट्रो रेल परियोजना का शुभारंभ करेंगे. इस माैके पर प्रधानमंत्री मोदी वाया हजारीबाग टाउन पटना-रांची एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. हजारीबाग में रेल लाइन बिछने के बाद उसपर पहली बार एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होने जा रहा है. इस ट्रेन के शुरू होने से हजारीबाग, पटना और रांची से रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा. ट्रेन परिचालन शुरू होने को लेकर शनिवार को धनबाद रेल मंडल प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने कोडरमा से हजारीबाग टाउन तक का विंडो निरीक्षण किया. उनके साथ अन्य अधिकारी भी शामिल थे.

    सोर्स : जागरण

    ranchi satabdi exp
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरायपुर रेलवे स्टेशन पर लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा
    Next Article कायापलट की राह पर रेलवे, रफ्तार पर जोर-संरक्षा होगी प्राथमिकता
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    Latest Posts

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group