Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

180 किमी की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, टिकटों की बुकिंग शुरू

नई दिल्ली. भारत की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ से 17 फरवरी से यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. यह ट्रेन दिल्ली और वाराणसी के बीच चलेगी. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में ‘ट्रेन 18′ का नाम ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ करने की घोषणा की थी. दिल्ली-वाराणसी मार्ग के एक खंड पर प्रायोगिक तौर पर चलाए जाने के दौरान देश की सबसे तेज गति वाली ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चली. हालांकि, मार्ग पर रफ्तार को लेकर पाबंदी के कारण नई ट्रेन अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. ट्रेन सुबह छह बजे राष्ट्रीय राजधानी से रवाना होगी और दोपहर दो बजे वाराणसी पहुंचेगी. उसी दिन यह ट्रेन वाराणसी से तीन बजे चलेगी और रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी. सोमवार और बृहस्पतिवार को छोड़कर ट्रेन सप्ताह में पांचों दिन चलेगी.

दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए वातानुकूलित कुर्सीयान के टिकट का किराया 1760 रुपये है और एक्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 3310 रुपये है. जबकि, वापसी में वातानुकूलित कुर्सीयान के टिकट का किराया 1700 रुपये और एक्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 3260 रुपये है. दोनों किराये में खान-पान का भी शुल्क शामिल है. वंदे भारत एक्सप्रेस का निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत चेन्नई में इंडियन कोच फैक्टरी में किया गया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...