Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

संतरागाछी में भगदड़, 2 की मौत 35 घायल, किसकी चूक

देश में रेल हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अमृतसर की दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना के बाद मंगलवार को पश्चिम बंगाल में हावड़ा के दक्षिण पूर्व रेलवे के सांतरागाछी स्टेशन के फूट ओवर ब्रिज पर भगदड़ मच गई. इसमें दो की मौत हो गई, जबकि करीब 35 लोग घायल हो गये. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच रही हैं.

रेलवे ने बताया कि संतरागाछी के फुट ओवर ब्रिज पर भीड़ होने की वजह से भगदड़ मच गई. रेलवे की मानें तो रेलवे स्टेशन पर एक साथ तीन ट्रेनों के आने की वजह से यह हादसा हुआ. घायल होने वालों की संख्या 35 के करीब है.

ममता बनर्जी ने हादसे के लिए रेलवे को ठहराया जिम्मेदार 

दुर्घटना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दिए. ममता बनर्जी ने हादसे के लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि अनदेखी और समन्वय की कमी की वजह से यह दुर्घटना हुई है. ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख, जबकि घायलों के लिए एक लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. घायलों को हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

हेल्पलाइन नंबर जारी

घायलों की स्थिति जानने के लिए प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं. हेल्पलाइन नंबर 032221072 (खड़गपुर) 03326295561 (संतरागाछी) पर संपर्क कर घायलों की स्थिति जानी जा सकती है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...