Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » KOLKATA के संतरागाछी स्टेशन पर 12.940 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
    आरपीएफ-जीआरपी

    KOLKATA के संतरागाछी स्टेशन पर 12.940 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 23, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सांकेतिक तस्वीर AI
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    KOLKATA. पश्चिम बंगाल के संतरागाछी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने एक महिला को 12.940 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. महिला दो बैगों में गांजा लेकर जा रही थी. पुलिस ने दोनों बैगों से गांजा बरामद कर जब्त कर लिया है.

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब सात बजे अपराध नियंत्रण के लिए निगरानी के दौरान उपनिरीक्षक श्यामल सरकार ने संतरागाछी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या छह और सात के हावड़ा छोर पर दो बैग लेकर खड़ी एक संदिग्ध महिला को रोका. महिला पुलिसकर्मी सुपर्णा सिंह की सहायता से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम लक्ष्मी अंताल (41) बताया.

    महिला ओडिशा के मलकानगिरी जिले के चित्रकोंडा थाना क्षेत्र के कोंडेल की रहने वाली है. पूछताछ में महिला ने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार की. राजपत्रित अधिकारी अरुणोदय चक्रवर्ती की उपस्थिति में दोनों बैगों की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान दो पैकेट में गांजा बरामद हुआ. पहले बैग से 6.495 किलो और दूसरे बैग से 6.445 किलो गांजा मिला. इस तरह कुल 12.940 किलो गांजा बरामद किया गया.

    पुलिस ने सुबह 9:55 बजे से 10:40 बजे के बीच नियमानुसार गांजा जब्त कर उसे पैक किया और मौके पर ही आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की. इसके बाद सुबह 10:45 बजे महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी उसे दी गई और उसके बताए गए परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई. इस मामले में शालीमार राजकीय रेलवे पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. इसकी जांच उपनिरीक्षक सप्तदीप गोस्वामी कर रहे हैं.

    ganja seized grp Howrah Kolkata Malkangiri Odisha Railway Police Santragachi railway station Shalimar GRP woman arrested
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleSER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026
    Latest Posts

    KOLKATA के संतरागाछी स्टेशन पर 12.940 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

    November 23, 2026

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज की ओर लगी भीषण आग, टिकट काउंटर और ATM चपेट में आये

    November 23, 2026

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group