Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार
    आरपीएफ-जीआरपी

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 15, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    पकड़े गये आरोपियों के स्कैच AI
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Sri Ganganagar. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने की बड़ी आतंकी साजिश का सुरक्षा एजेंसियों ने पर्दाफाश कर दिया है. राजस्थान और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए पंजाब के सीमावर्ती जिले गुरदासपुर से दो मुख्य आरोपियों को दबोचा है. पकड़े गए संदिग्धों के तार सीधे तौर पर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़े हुए पाए गए हैं.

    कलानौर इलाके से हुई गिरफ्तारी

    पुलिस जांच के दौरान श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर क्षेत्र स्थित 50 जीबी गांव के पास अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेल मार्ग पर हुए विस्फोट के सुराग पंजाब के सरहदी इलाकों तक पहुंचे थे. इसके बाद राजस्थान पुलिस के एडीजीपी दिनेश एमएन और वरिष्ठ अधिकारी नितिन चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम पंजाब पहुंची. स्थानीय पुलिस चौकी दोस्तपुर (थाना कलानौर) के सहयोग से की गई छापेमारी में दोस्तपुर निवासी 24 वर्षीय युवती महकप्रीत कौर (पुत्री तरलोक सिंह) और नजदीकी गांव चौड़ां कलां के रहने वाले दविंदर सिंह (पुत्र रविंदर सिंह) को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा, इस नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

    हथियारों का जखीरा और नकदी बरामद

    गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस को इनके पास से एक विदेशी बेरेटा 9 एमएम पिस्तौल, एक 30 बोर की पिस्तौल और करीब 40 जिंदा कारतूस मिले हैं. इसके साथ ही, साजिश को अंजाम देने के लिए मिली रकम में से 30 हजार रुपये नकद भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं.

    तीसरी कोशिश में हुआ था धमाका, पाक हैंडलर ने दिए थे पैसे

    पुलिस की शुरुआती पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी रेलवे ट्रैक को उड़ाने के इरादे से तीन बार राजस्थान गए थे. पहली बार समय पर विस्फोटक सामग्री न मिल पाने के कारण योजना टल गई, जबकि दूसरी बार तकनीकी खामी के चलते वे ब्लास्ट करने में नाकाम रहे. आखिरकार, 3 नवंबर को अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने ट्रैक पर विस्फोट को अंजाम दिया.

    अधिकारियों के मुताबिक, इस पूरी वारदात की फंडिंग सीमा पार से हुई थी. पाकिस्तान में मौजूद ‘शाह’ नामक एक हैंडलर ने इस काम के लिए गिरफ्तार युवती के खाते में एक लाख रुपये भेजे थे. फिलहाल, दोनों राज्यों की पुलिस और खुफिया एजेंसियां आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही हैं ताकि इस स्लीपर सेल और पाकिस्तान से जुड़े पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके.

    Anupgarh Suratgarh Rail Route Gurdaspur Arrest Indian Railways News Pakistan Funding Punjab Police Rail Hunt RAILWAY SECURITY Rajasthan Police Rajasthan Railway Track Blast RPF GRP News Sri Ganganagar Rail Blast अनूपगढ़ सूरतगढ़ रेल मार्ग आतंकी साजिश आरपीएफ-जीआरपी गुरदासपुर गिरफ्तारी पंजाब पुलिस पाकिस्तानी फंडिंग राजस्थान पुलिस राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट रेल न्‍यूज रेलवे सुरक्षा श्रीगंगानगर रेल ब्लास्ट
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleप्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार
    Next Article टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    JHARSUGUDA: दीपावली से पहले चोरों का बड़ा धमाका, बागडीह-धुतरा के बीच पटरी से 157 पेंड्रॉल क्लीप व फिश प्लेट की चोरी!, RPF कमांडेंट भी पहुंचे

    November 8, 2026
    रेल न्यूज

    आईआरसीटीसी कर्मियों के लिए दिवाली तोहफा: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए परफॉर्मेंस अवॉर्ड और इंसेंटिव की घोषणा

    November 8, 2026
    Latest Posts

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group