Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Tuesday, November 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया
    रेल न्यूज

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 10, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    CHAKRADHARPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत सोनारखान (SXN) स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय ने अपनी असाधारण सतर्कता, गहरी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक संभावित और बड़े रेल हादसे को टाल दिया है. रेल परिचालन में उनकी इस उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा और सजगता की चहुंओर सराहना हो रही है.

    क्या थी पूरी घटना?

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 07 नवंबर 2026 की रात्रि लगभग 23:36 बजे, जब आदित्य पांडेय अपनी नियमित ड्यूटी पर तैनात थे, तब उनकी नजर एक खाली मालगाड़ी पर पड़ी. उन्होंने देखा कि मालगाड़ी के इंजन से 18वें वैगन के एक्सल के पास से अचानक आग की लपटें निकल रही हैं. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने बिना एक पल गंवाए तत्काल प्रभाव से ड्यूटी पर तैनात पॉइंट्समैन को इसकी सूचना दी और रेत की मदद से आग पर काबू पाने का निर्देश दिया.

    तुरंत उठाया कदम

    आग लगने की इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित तकनीकी विभाग के कर्मचारियों को भी तुरंत अलर्ट किया, ताकि समय रहते आवश्यक तकनीकी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. सूचना मिलते ही तकनीकी विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रभावित वैगन का बारीकी से निरीक्षण किया. जांच के दौरान वैगन में तकनीकी खराबी की पुष्टि होने के बाद, उसे सुरक्षा की दृष्टि से मालगाड़ी से अलग करने हेतु तत्काल मेमो जारी किया गया और नियमानुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई.

    मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

    आदित्य पांडेय की इस अनुकरणीय सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा और संकट के समय त्वरित निर्णय लेने की क्षमता से प्रभावित होकर, चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया द्वारा आज 10 नवंबर 2026 को उन्हें विशेष रूप से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया.

    मंडल प्रशासन ने उनके इस सराहनीय योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा है कि श्री पांडेय की यह सजगता और समय पर की गई त्वरित कार्रवाई भारतीय रेलवे में ट्रेन परिचालन और यात्री-माल सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट और प्रेरणादायक उदाहरण है.

    प्रेस विज्ञप्ति 

    Aditya Pandey CHAKRADHARPUR DIVISION Railway Accident Averted RAILWAY NEWS Sonakhan Station SOUTH EASTERN RAILWAY आदित्य पांडेय चक्रधरपुर मंडल दक्षिण पूर्व रेलवे रेलवे दुर्घटना टली रेलवे न्‍यूज सोनाखान स्टेशन
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026
    रेल न्यूज

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026
    रेल न्यूज

    आईआरसीटीसी कर्मियों के लिए दिवाली तोहफा: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए परफॉर्मेंस अवॉर्ड और इंसेंटिव की घोषणा

    November 8, 2026
    Latest Posts

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026

    JHARSUGUDA: दीपावली से पहले चोरों का बड़ा धमाका, बागडीह-धुतरा के बीच पटरी से 157 पेंड्रॉल क्लीप व फिश प्लेट की चोरी!, RPF कमांडेंट भी पहुंचे

    November 8, 2026

    आईआरसीटीसी कर्मियों के लिए दिवाली तोहफा: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए परफॉर्मेंस अवॉर्ड और इंसेंटिव की घोषणा

    November 8, 2026

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026

    उत्तर रेलवे ने दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में FIR 

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group