KOLKATA. दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने 20वें एशियन गेम्स, आइची-नागोया 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की तीन स्टार खिलाड़ियों को सम्मानित किया.
गार्डन रीच स्थित SER मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में SER के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग को सम्मानित किया.
बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता है. तीनों खिलाड़ी दक्षिण पूर्व रेलवे से जुड़ी हैं और देश के लिए गौरव लेकर आई हैं.
दक्षिण पूर्व रेलवे जीएम अनिल कुमार जैन ने खिलाड़ियों के उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया.



