Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Thursday, October 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 30, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

SIWAN. भारतीय रेलवे में सुरक्षा और कर्मचारियों के काम के घंटों को लेकर असंतोष गहराता जा रहा है. लगातार 12 घंटे की कठिन ड्यूटी से परेशान रेलवे कर्मचारियों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है. ऑल इंडिया पॉइंट्समैन एसोसिएशन और ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमैन यूनियन के संयुक्त बैनर तले सीवान रेलवे कॉलोनी में एक दिवसीय ‘सेफ्टी सेमिनार सह कर्मचारी जागरूकता अभियान’ का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों के मानसिक तनाव, सुरक्षा और लंबित मांगों पर गंभीर चर्चा हुई.

12 घंटे की ड्यूटी से मानसिक-शारीरिक तनाव

सेमिनार को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया पॉइंट्समैन एसोसिएशन के महामंत्री मनोज गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान में पॉइंट्समैन और गेटमैन (चाहे वे परिचालन विभाग के हों या इंजीनियरिंग के) से 12-12 घंटे तक लगातार ड्यूटी ली जा रही है. संरक्षा से जुड़े इन पदों पर तैनात कर्मचारियों को हर पल गुजरती ट्रेनों पर नजर रखनी होती है.

बिना पर्याप्त विश्राम के इतने लंबे समय तक काम करने से कर्मचारियों पर भारी मानसिक और शारीरिक दबाव बन रहा है, जिससे हादसों की आशंका भी बनी रहती है. उन्होंने रेलवे प्रशासन से सभी कर्मचारियों के लिए तुरंत 8 घंटे का ड्यूटी रोस्टर लागू करने की मांग की.

महिला रेलकर्मियों की सुरक्षा और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग

महामंत्री ने महिला पॉइंट्समैन और ट्रैकमैन की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए उन्हें केवल दिन की ड्यूटी में तैनात करने तथा आवश्यकतानुसार विभाग परिवर्तन (Track Maintainer to other departments) का अवसर देने की बात कही. इसके साथ ही, उन्होंने रेलवे बोर्ड से पॉइंट्समैन श्रेणी के लिए स्वीकृत 1800, 1900, 2400 और 2800 ग्रेड पे के कैडर री-स्ट्रक्चरिंग को अविलंब धरातल पर उतारने की मांग रखी.

लंच ब्रेक के नाम पर भी ट्रैक पर तैनाती

ऑल इंडिया ट्रैकमैन यूनियन के जोनल कोषाध्यक्ष जबीउल्लाह अंसारी ने ट्रैकमैन को रेलवे की रीढ़ बताते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में काम करने वाले ट्रैकमैन से 11 घंटे तक काम लिया जाता है. विडंबना यह है कि लंच के समय भी उन्हें ट्रैकों पर ही रुकना पड़ता है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपने परिवार और स्वास्थ्य के लिए समय मिलना बेहद जरूरी है, इसलिए 8 घंटे की ड्यूटी लागू होना अनिवार्य है.

18 हजार बेसिक पर मिले दशहरा बोनस

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए वक्ताओं ने रेलवे बोर्ड से इस बार कर्मचारियों को 18,000 रुपये की न्यूनतम बेसिक सैलरी के आधार पर ‘उत्पादकता आधारित बोनस’ (PLB) देने की पुरजोर मांग की. कर्मचारियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी कि यदि कार्यस्थल पर ग्रुप-डी कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया गया और उनकी न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे.

Spread the love
8 घंटे ड्यूटी Indian Railways Manoj Goswami RAILWAY NEWS Zabiullah Ansari ऑल इंडिया पॉइंट्समैन एसोसिएशन ट्रैकमैन यूनियन रेलवे बोनस रेलवे समाचार सीवान न्यूज
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleबांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार
Next Article Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
रेल यूनियन

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026
रेल न्यूज

SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती

September 28, 2026
Latest Posts

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026

SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group