Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Tuesday, September 22
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
Home » उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष
रेल यूनियन

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 22, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • दूसरे पक्ष ने कहा – आधा-अधूरा सच है सामने, इलाहाबाद उच्च न्यायालय जा रहे है और जल्द ही सही स्थिति सामने आयेगी    

PRAYAGRAJ. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) के भीतर पिछले कुछ समय से चल रहे प्रशासनिक और सांगठनिक विवाद पर श्रम एवं रोजगार विभाग ने मामले को न्यायालय के पाले में डाल दिया है. उप रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन्स, प्रयागराज ने जारी अपने आदेश में कई बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि वर्तमान स्थिति में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व बरकरार है.

जारी आदेश में बताया गया है कि उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ, प्रयागराज क्षेत्र (जोन), जिसका पंजीयन संख्या-8927 और दिनांक 12/05/1998 है, ट्रेड यूनियन अधिनियम 1926 के अंतर्गत पंजीकृत एक वैध निकाय है. संघ का संचालन उत्तर प्रदेश ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार द्वारा अनुमोदित पंजीकृत विधान (Constitution) के नियमों के अनुसार किया जाता है. इसके विधान की धारा-37 के तहत कार्यकारी चुनाव प्रत्येक 3 वर्ष में जनवरी से अप्रैल माह के बीच कराए जाने का स्पष्ट प्रावधान है.

हाल ही में उठे आंतरिक विवाद और कुछ गुटों द्वारा पैरेलल बैठकों व पत्राचार किए जाने पर उप श्रम आयुक्त और रजिस्ट्रार कार्यालय ने संज्ञान लिया. विभाग के स्पष्टीकरण के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को जारी फॉर्म ‘J’ पूरी तरह से वैध है और बरकरार है. इसके आधार पर रूपम पाण्डेय ही उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के आधिकारिक और वैध महामंत्री बने हुए हैं.

रजिस्ट्रार कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि अधिकृत नेतृत्व के इतर यदि किसी अन्य गुट द्वारा संघ के नाम पर कोई बैठकें, समानांतर पत्राचार या ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं, तो उन्हें कोई कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं है. ऐसे तमाम असंवैधानिक दावों और ज्ञापनों को प्रशासनिक स्तर पर खारिज (Dismiss) कर दिया गया है. विभाग ने साफ किया है कि संगठन के नाम पर भ्रम फैलाने वाली ऐसी गतिविधियों का कोई वैधानिक आधार नहीं है.

इस विवाद के सिलसिले में संघ के महामंत्री रूपम पाण्डेय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में रिट याचिका संख्या (सी)-36361/2026 दायर की थी. इस मामले पर 11.09.2026 को सुनवाई करते हुए न्यायालय ने कहा कि याचिकाकर्ता ने केवल एक नोटिस को चुनौती दी है, जबकि याचिकाकर्ताओं के पास अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर मौजूद है. अदालत ने निर्देश दिया कि यदि याचिकाकर्ता 14.09.2026 तक नोटिस के खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हैं, तो संबंधित प्राधिकारी द्वारा उन आपत्तियों पर उसके सात दिन के भीतर उचित निर्णय लिया जाएगा.

इस तरह पूरे विवाद में उप श्रम आयुक्त कार्यालय ने उच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में फॉर्म ‘J’ की वैधता को स्वीकारते हुए स्पष्ट किया है कि इस विवाद का निबटारा संबंधित न्यायालय में संभव है. ऐसे में प्रतिवादी पक्ष कानूनी बिंदुओं के तहत अपनी बात कोर्ट के सामने रख सकते हैं. उप श्रम आयुक्त कार्यालय ने अपने आदेश में माना कि UMRKS का संचालन विधिवत रूप से अधिकृत पदाधिकारियों द्वारा ही किया जा रहा है.

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) के महामंत्री रूपम पांडेय ने बयान जारी कर इसे कानूनी जीत बताया है जबकि दूसरे पक्ष से कुंदन कुमार ने कहा कि यह आधा-अधूरा सच है. रूपम पांडेय का दावा संघ के संविधान के विपरीत है. हम इस मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय जा रहे है और जल्द ही सही स्थिति सामने आयेगी.

Spread the love
Allahabad High Court NCR Railway News North Central Railway Employee Sangh PRAYAGRAJ NEWS RAILWAY NEWS Rupam Pandey Trade Union Act 1926 umrks
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026
न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
रेल यूनियन

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026
Latest Posts

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group