Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!
    रेल न्यूज

    ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 21, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सांकेतिक तस्वीर
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • हिलसा में टावर वैगन चालक को SSE द्वारा तथाकथित पिटाई के बाद FIR वापस लेने के लिए मिल रही चेतावनी

    PATNA. रेलवे में न्याय और अनुशासन का अपना ही अनोखा गणित है. अगर कोई रेलकर्मी अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के दरवाजे तक पहुंचता है, तो उसे न्याय की उम्मीद होती है. लेकिन क्या किसी कर्मचारी द्वारा कथित मारपीट के बाद थाने में FIR दर्ज कराना इतना बड़ा अपराध बन जाता है कि उसे न्याय के बजाय विभागीय कार्रवाई और बर्खास्तगी का डर दिखाया जाने लगे? पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के दानापुर मंडल के हिलसा रेलवे स्टेशन परिसर से जुड़ा यह मामला गंभीर सवाल खड़े करता है.

    पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के दानापुर मंडल स्थित हिलसा स्टेशन पर टावर वैगन चालक जनार्दन कुमार के साथ SSE की मारपीट का यह मामला नया और गंभीर मोड़ ले चुका है. आरोप है कि पीड़ित चालक को न्याय दिलाने के बजाय मामले को दबाने के लिए विभाग के सभी सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE) एकजुट हो गए हैं और सामूहिक रूप से दबाव बना रहे हैं.

    मारपीट के बाद FIR और विभागीय दबाव

    हिलसा TRD कार्यालय में कार्यरत टावर वैगन ड्राइवर जनार्दन कुमार ने SSE शिवम कुमार सिंह पर कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़ित कर्मचारी ने मामले की हिलसा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है. अब इस मामले में पुलिस जब तक जांच शुरू करती, कहां जा रहा है कि TRD के ADEE/MKA जितेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारियों की ओर से पीड़ित पर FIR वापस लेने का दबाव डाला जाने लगा है. आलम यह है कि FIR वापस नहीं लेने पर SF-5 जारी करने से लेकर बर्खास्तगी तक की चेतावनी दी जा चुकी है.

    स्थानांतरण कागजों पर, दबदबा मौके पर!

    दिलचस्प बात यह है कि आरोपी SSE शिवम कुमार सिंह का स्थानांतरण हिलसा से आरजीएडी (RGD) के लिए पहले ही किया जा चुका है. इस संबंध में कार्यालय आदेश E/ELECT/TRD/102/25 18 फरवरी 2025 को ही जारी किया गया था लेकिन वह आज कि तिथि तक हिलसा से रिलीज नहीं हुए.

    अब इस मामले में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर कार्य स्थल पर कोई घटना घटित होती है और सुरक्षा का मामला बनता है तो क्या पुलिस में शिकायत दर्ज कराना रेलवे सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है? क्या SF-5 जैसे अनुशासनात्मक औजार का इस्तेमाल व्यक्तिगत प्रतिशोध या दबाव बनाने के लिए किया जा सकता है? क्या स्थानांतरण आदेश सिर्फ कागजी खानापूर्ति बनकर रह गए हैं?

    उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग

    रेलकर्मियों का कहना है कि रेलवे में सार्वजनिक सेवा व्यवस्था है. इस मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच करायी जानी चाहिए ताकि सच के साथ दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ सके. ऐसे में आरोपी SSE को भी अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा और पीड़ित को भी. अब देखना है कि इस मामले में दानापुर डीआरएम और विभाग प्रमुख इस मामले में क्या पहल करते हैं.

    DANAPUR DIVISION ECR Hilsa Railway Station Indian Railways Janardan Kumar RAILWAY NEWS Shivam Kumar Singh Tower Wagon Driver TRD Department
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleबालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम
    Next Article रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Latest Posts

    उत्तर रेलवे ने दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में FIR 

    November 6, 2026

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group