KOLKATA. दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य एवं पूर्व तटीय रेलवे एम्प्लॉईज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड (रेलवे अर्बन बैंक) ने अपने शेयरधारकों, सदस्यों और स्टाफ के आश्रितों (Wards) के लिए स्वर्णिम अवसर की घोषणा की है.
“परिवर्तन पैनल” के वादे के अनुसार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कदम उठाते हुए सोसाइटी ने ग्रुप ‘C’ के कुल 35 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया (Recruitment of Group ‘C’ Posts – 2026) शुरू की है. टाटानगर के अर्बन बैंक डेलीगेट मुंद्रिका प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से यह विस्तृत जानकारी साझा की है.
इन पदों पर होगी बहाली
सोसाइटी द्वारा जारी की गई भर्ती अधिसूचना के तहत 7th CPC Pay Level के अनुसार निम्नलिखित पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं:
- PS to Chief Manager: 01 पद (Pay Level-6)
- Accounts Assistant: 02 पद (Pay Level-5)
- Stenographer: 01 पद (Pay Level-5)
- Junior Clerk cum Computer Assistant: 25 पद (Pay Level-2)
- Caretaker cum Electrician: 06 पद (Pay Level-2)
पात्रता एवं शर्तें
इस भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा और आवश्यक योग्यता की गणना 01 सितंबर 2026 की तिथि के आधार पर की जाएगी. इसके अलावा, संशोधित निर्देशानुसार EMI की गणना भी 01.09.2026 से प्रभावी मानी जाएगी. आवेदन के लिए संबंधित शेयरधारक, सदस्य या स्टाफ को 01.09.2026 तक 12 CMTD रिकवरी या शेयर सर्टिफिकेट जारी होने से 12 महीने (जो भी पहले पूरा हो) की शर्त पूर्ण करनी होगी.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन पारदर्शी और बहुस्तरीय परीक्षा के आधार पर किया जाएगा:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): 100 अंकों की लिखित/ऑनलाइन परीक्षा.
- अन्य दक्षता परीक्षण: CBT में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए Group Discussion (5 अंक), Drafting (5 अंक), Computer Skill Test (10 अंक) और Viva-Voce (10 अंक) आयोजित किए जाएंगे.
अंतिम मेरिट सूची सभी चरणों के अंकों को मिलाकर बनाई जाएगी. इसके पश्चात चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण Document Verification, Medical Examination और Police Verification होगा.
आवेदन प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन पत्र उपलब्धता एवं जमा करने की अवधि: 17 सितंबर 2026 से 16 नवंबर 2026 (शाम 4:00 बजे तक).
- फॉर्म प्राप्त करने का समय: सभी कार्य दिवसों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक सोसाइटी के सभी ब्रांच व एक्सटेंशन काउंटर पर.
- शुल्क: आवेदन पत्र का मूल्य ₹10/- तथा आवेदन शुल्क ₹700/- प्रति पद निर्धारित है.
- विशेष नियम: एक उम्मीदवार अधिकतम दो पदों के लिए अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत कर सकता है.
शैक्षणिक योग्यता और अन्य विस्तृत नियमों के लिए अभ्यर्थी सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट ubreccs.com पर विजिट कर सकते हैं.
- रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती - September 15, 2026
- ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल! - September 14, 2026
- ‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’ - September 14, 2026




















































































