Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ओडिशा : दो लोको पायलटों (Loco pilots) में खूनी संघर्ष, एक की मौत-दूसरा गंभीर, बंद कमरे में लहूलुहान मिले दोनों
    रेल न्यूज

    ओडिशा : दो लोको पायलटों (Loco pilots) में खूनी संघर्ष, एक की मौत-दूसरा गंभीर, बंद कमरे में लहूलुहान मिले दोनों

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 1, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सोशल मीडिया में वायरल तस्वीर
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • संबलपुर के Sr. ALP केसी जेना अपने मित्र ALP हेमंत महाराणा से मिलने तालचेर गये थे, बंद करने में लहूलुहान मिले दोनों 

    Bhubaneswar. ओडिशा के अनुगुल जिले के तालचेर में दो रेलवे कर्मचारियों (Loco pilots) (मित्रों) के बीच हुई चाकूबाजी में एक की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है. यह घटना 31 अगस्त 2026 (सोमवार) को तालचेर के गणेश विहार इलाके में स्थित मकान में हुई. शुरुआती जांच में यह सामने आया था कि दोनों रेलवे कर्मचारी लोको पायलट (Loco pilots) थे.

    रेलवे सूत्रों के अनुसार संबलपुर के Sr. ALP केसी जेना अपने मित्र ALP हेमंत महाराणा से मिलने तालचेर गये थे. यहां बंद कमरे में दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई थी. तेज आवाज और संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर दोनों लोको पायलट लहुलूहान स्थिति में जमीन पर गिरे मिले. दृश्य काफी विचलित करने वाला था.

    दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. यहां एक लोको पायलट की मौत होने की खबर है. जबकि दूसरा जीवन-मौत के बीच अस्पताल में झूल रहा है. सूत्रों का कहना है कि KC Jena जब Hemant Maharana से मिलने उनके कमरे पर गए थे तब दोनों के बीच सामान्य मुलाकात हुई. कमरे का दरवाजा बंद था. अब तक यह सामने नहीं आ पाया है कि दोनों लोको पायलट के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ जो हिंसक हो गया और दोनों ने एक-दूसरे को चाकू से गोंद दिया जो दो दोस्तों में मौत का सबब बनकर सामने आया है.

    पूरे घटनाक्रम का महत्वपूर्ण पहलू कमरे का बंद होना है. पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के साथ घटनास्थल की जांच कर रही है. यह मामला अब रेलकर्मियों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है. KC Jena और Hemant Maharana दोनों दोस्त थे. रेलवे कर्मचारियों के बीच भी यह चर्चा है कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थिति बनी कि एक सामान्य मुलाकात देखते ही देखते गंभीर घटना में बदल गई. आखिर बंद कमरे में KC Jena और Hemant Maharana के बीच का अचानक क्या विवाद हुआ? यह आपसी झड़प थी या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है, यह पुलिस जांच से ही सामने आ सकेगी.

    Crime News Hindi KC Jena Hemant Maharana Loco Pilot Crime News Odisha Police Odisha Railway News Railway Employees News Sambalpur Loco Pilot Talcher News
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleदिल्ली से पटना 4 घंटे 41 मिनट में पहुंचाने की तैयारी, 1000 KM की दूरी पर दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’!
    Next Article चलती ट्रेन से जिंदगी-मौत के बीच लटका यात्री, रेलकर्मी महेश परमार की दौड़कर बचाई जान!
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group