मुंबई. पश्चिम रेलवे ने अखिल भारतीय रेल एक्वाटिक चैम्पियनशिप में जीत का परचम लहराया है. दक्षिण पश्चिम रेलवे खेलकूद संगठन द्वारा 1 सितम्बर से 5 सितम्बर, 2018 तक 59 वीं अखिल भारतीय रेल एक्वाटिक चैम्पियनशिप आयोजित की गई थी. इस चैम्पियनशिप में 3 प्रतियोगिताएँ अर्थात वॉटर पोलो, डाइविंग तथा तैराकी आयोजित की गईं. पश्चिम रेलवे वॉटर पोलो एवं डाइविंग प्रतियोगिता में अव्वल रही तथा तैराकी प्रतियोगिता में उपविजेता रही. दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री ए. के. गुप्ता ने टीम को बधाई दी तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये.
- ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान - September 16, 2026
- Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत - September 15, 2026
- रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती - September 15, 2026


















































































