Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » विजिलेंस के निशाने पर टाटानगर बुकिंग, हर बार मिलती है गड़बड़ी
    देश-दुनिया

    विजिलेंस के निशाने पर टाटानगर बुकिंग, हर बार मिलती है गड़बड़ी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 7, 2018
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • 24 घंटे में तीन बार छापेमारी, दो काउंटर पर मिला कम कैश तो दो पर अधिक
    • कैश आफिस में भी कम था 30 हजार, जांच होती तो खुल जाती सिस्टम की पोली
    • सीकेपी मंडल को नहीं भाया रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी के ईमानदारी का पाठ

    जमशेदपुर से धमेंद्र. टाटानगर रेलवे बुकिंग केंद्र इन दिनों विजिलेंस एजेंसियों की निशाने पर है. टिकट के मूल्य से अधिक रुपये वसूली के लिए विजिलेंस की टीम लगातार केंद्र में छापेमारी कर गड़बड़ी करने वालों केा पकड़ने का प्रयास कर रही है. बीते 24 घंटो में विजिेलेंस की अलग-अलग टीमों ने टाटानगर बुकिंग केंद्र में तीन बार छापेमारी कर गड़बड़ी पकड़ी. किसी काउंटर पर कैश अधिक मिला तो किसी काउंटर पर कम. दोनों की स्थिति में काउंटर कर्मचारी की जवाबदेही को लेकर विजिलेंस ने सवाल उठाये और रिपोर्ट बनाकर टीम ले गयी. विजिलेंस टीम अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को देगी, जहां से बुकिंग केंद्र के कर्मचारियों पर कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए रिपोर्ट चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय को भेजी जायेगी.

    रेलवे बोर्ड के नियंत्रण वाली पांच सदस्यीय विजिलेंस/सीटीसी टीम ने 5 सितंबर की दोपहर में टाटानगर बुकिंग केंद्र में छापेमारी की थी. इसमें काउंटर नंबर छह और सात की जांच की गयी. इसमें काउंटर पर अधिक कैश पाया गया था. इस घटना के ठीक दूसरे दिन सुबह विजिलेंस की टीम ने दूसरी बार टाटा नगर बुकिंग केंद्र पर धावा बोला. बताया जाता है कि टीम ने दो काउंटर पर जांच की इसमें एक काउंटर पर 20 रुपये कैश कम पाया गया. जबकि दूसरे काउंटर पर कैश की स्थिति सही थी. टीम ने दोनों केस को दर्ज किया और कैश कम पाये जाने पर काउंटर क्लर्क से पूछताछ की. टीम ने स्पष्ट किया कि इसके लिए कर्मचारी को चार्जशीट किया जायेगा. सुबह की छापेमारी से रेलकर्मियों को राहत मिली भी नहीं थी कि शाम को विजिलेंस टीम ने फिर से केंद्र में धावा बोल दिया. इस बार भी दो काउंटर पर गड़बड़ी पायी गयी. वर्तमान में टाटानगर बुकिंग में आरक्षण व बुकिंग दोनों का संचालन किया जा रहा है. इस तरह विजिलेंस के निशान पर यह केंद्र अधिक आ गया है.

    सही जांच का इंतजार, सिस्टम हो जायेगा तार-तार

    टाटानगर बुकिेंग में घालमेल का खेल नया नहीं है. यहां डयूटी रोस्टर में भेदभाव से लेकर यात्रियों से अधिक वसूली आम बात है. दर्जनों बार शिकायत और जांच हो चुकी है लेकिन घटना के 24 घंटे बाद ही स्थिति पुरानी हो जाती है. इसके लिए जानकार सीधे तौर पर सीबीएस, स्थानीय सीआइ से लेकर मंडल के आला अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा रहे है जो सब कुछ जानते हुए भी इसे रोकने के लिए जरूरी पहल नहीं करते है. कुल मिलाकर कहा जा रहा है कि चक्रधरपुर रेलमंडल के आला अधिकारियों को रेलवे बोर्ड चेयरमैन अश्विनी लोहानी के ईमानदारी का पाठ नहीं भा रहा है. शायद यही कारण है कि टाटानगर में अवैध गतिविधियों को शह दी जा रही है जिसका खुलासा हर बार यात्रियों की शिकायत व विजिलेंस जांच से सामने आता है. बताया जाता है कि जिस दिन रेलवे विजिलेंस ने टाटानगर बुकिंग् में छापेमारी की, उस दिन कैश आफिस में भी 30 हजार रुपये शॉट थे. विजिलेंस छापेमारी के दौरान ही एक कर्मचारी ने आनन-फानन में अपने एटीएम से रुपये निकालकर कैश की कमी को पूरा किया. यह महज संयोग था कि विजिलेंस अधिकारियों ने कैश आफिस का रूख नहीं किया, वरना कैश के कर्मचारियों की भी पतलून गीली होनी तय थी.

    समाचार को लेकर सुझाव व जानकारी का स्वागत है, अपनी जानकारी रेलहंट से वाट्सअप 6202266708 पर भेज सकते है, आपकी पहचान को गुप्त रखा जायेगा. काॅमेंट बॉक्स में अपनी बात कही जा सकती है.  

    vigilence read in tata booking
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleपश्चिम रेलवे ने जीती अखिल भारतीय रेल एक्वाटिक चैम्पियनशिप
    Next Article पेपरलेस टिकट की ओर बढ़ रही रेलवे, तीन साल में 35000 फीसदी की बढ़ोतरी : रेलमंत्री
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    Latest Posts

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group