Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, September 29
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » TATANAGAR : चेतावनी के बाद भी नहीं हटी शराब और पटाखा दुकान, अवैध निर्माण जारी, क्या Sr DEN पर भारी पड़ा IOW!
न्यूज हंट

TATANAGAR : चेतावनी के बाद भी नहीं हटी शराब और पटाखा दुकान, अवैध निर्माण जारी, क्या Sr DEN पर भारी पड़ा IOW!

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 12, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
लीज लैंड पर शराब-पटाखा दुकान
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

Tatanagar/Chakradharpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप प्रदीप मिश्रा चौक पर रेलवे लीज भूमि (JUGSALAI/1) पर अवैध कब्जे का मामला अब रेलवे के अभियंताओं की कार्यशैली और साख पर सवाल खड़ा कर रहा है. रेल प्रशासन की स्पष्ट चेतावनी और लीजधारी का किराया (राजस्व) रोकने के बावजूद मौके से न तो अवैध शराब-पटाखा दुकानें हटी हैं और न ही बिना अनुमति का निर्माण कार्य रोका गया.

स्वीकृत क्षेत्रफल से लगभग 600 वर्ग फुट अधिक जमीन पर कब्जा कर व्यावसायिक उपयोग के अलावा निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी है. चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता (Sr. DEN) मनीष कुमार द्वारा जांच बैठाए जाने और राजस्व वसूली पर रोक लगाने के बाद भी धरातल पर इसकी कोई प्रभावी कार्रवाई न होना यह बड़ा सवाल खड़ा करता है.

क्या अवैध निर्माण कराने में मिलीभगत के आरोपी स्थानीय आईओडब्ल्यू (IOW) उपेंद्र कुमार और एडीईएन (ADEN) आरके वर्मा का तंत्र सीनियर डीईएन (Sr. DEN) के आदेशों पर भारी पड़ रहा है? रेलवे राजस्व और सुरक्षा मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ने से पूरा रेल प्रशासन लाचार नजर आ रहा है.

नियम तोड़कर कैसे चल रही है शराब और पटाखा दुकानें

रेलवे के स्पष्ट नियमों के मुताबिक पट्टे (लीज) की जमीन पर शराब, पटाखों या किसी भी ज्वलनशील सामग्री की दुकानें चलाना सख्त मना है. इसके बावजूद प्रदीप मिश्रा चौक स्थित जुगसलाई लीज/1 की आवंटित जमीन पर सालों से बेखौफ शराब और पटाखा दुकानें फल-फूल रही हैं. इसे न केवल सुरक्षा मानकों की सरेआम अवहेलना बल्कि रेलवे के लीज एग्रीमेंट पर सीधा-सीधा कुठाराघात माना जा रहा है.

रेलवे के सिस्टम पर भारी पड़ रही सांठगांठ!

इतने बड़े पैमाने पर हो रहे अतिक्रमण और वर्षों से जारी अनियमितताओं ने स्थानीय इंजीनियरिंग विभाग की नीयत, कार्यशैली और रेलवे की पूरी निगरानी प्रक्रिया (Monitoring System) को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है:

  • मुख्यालय से जानकारी छुपाना : सालों से खुलेआम चल रही इस गंभीर अनियमितता और लीज शर्तों के उल्लंघन पर स्थानीय सहायक मंडल अभियंता (ADEN) और निरीक्षक कार्य (IOW) की चुप्पी बेहद संदेहास्पद है.  इतने लंबे समय तक मुख्यालय को अंधेरे में क्यों रखा गया? क्या यह नियमित निरीक्षण की विफलता है या फिर आंखें मूंदने के बदले कोई बड़ी सांठगांठ?

  • स्थानीय अफसरों की शह और मिलीभगत की आशंका : रेल प्रशासन द्वारा चेतावनी दिए जाने और सीनियर डीईएन (Sr. DEN) के आदेश पर किराया वसूली रोकने के बावजूद मौके पर अवैध निर्माण का बेधड़क जारी रहना किसी बड़े संरक्षण का इशारा करता है. जब शीर्ष अधिकारी सख्त कदम उठा चुके हैं, तो धरातल पर स्थानीय अभियंताओं की नाक के नीचे उनका अनुपालन (Compliance) क्यों नहीं हो पा रहा? क्या स्थानीय तंत्र उच्च अधिकारियों के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा है?

  • रेलवे राजस्व को भारी चूना : स्वीकृत 8960 वर्ग फुट से अधिक लगभग 600 जमीन पर अवैध कब्जा और बिना अनुमति व्यावसायिक इस्तेमाल से रेलवे को हर महीने लाखों के राजस्व का नुकसान होता रहा. अधिकारियों की इस संदिग्ध अनदेखी व नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार है?

रूटीन इंस्पेक्शन और निगरानी व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

रेलवे नियमों के मुताबिक आईओडब्ल्यू और एडीईएन का काम अपने क्षेत्र की जमीन की सुरक्षा, लीज शर्तों के पालन की जांच और अनधिकृत निर्माण पर तुरंत कार्रवाई करना है. ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि सालों-साल चलने वाले ‘रूटीन इंस्पेक्शन’ में यह अतिक्रमण अधिकारियों की नजर से कैसे ओझल रहा? अगर नजर थी, तो रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं हुई? उच्च अधिकारियों के रोक के बाद भी कार्रवाई न होना यह प्रमाणित करता है कि मामला सिर्फ लापरवाही का नहीं, बल्कि गहरी मिलीभगत का है, जिसकी उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच होनी बेहद जरूरी है.

रेलहंट की नजर इस प्रकरण पर बनी रहेगी…क्रमश : 

रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में अगर किसी को यह लगता है उसकी बात नहीं सुनी जा रही है तो वह अपना पक्ष whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, उसे पूरा स्थान दिया जायेगा.

Spread the love
ADEN RK Verma CHAKRADHARPUR DIVISION IOW Upendra Kumar Jugsalai Railway Land Pradeep Mishra Chowk railway land encroachment Sr DEN CKP Tatanagar News TATANAGAR RAILWAY STATION
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleहावड़ा स्टेशन पर … कुली भाई या वसूली के उस्ताद!
Next Article रेलवे निर्माण में ‘जुगाड़ सिस्टम’ खत्म, अब CSB इंटरव्यू से तय होगी अफसरों की पोस्टिंग, बोर्ड का भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

चक्रधरपुर रेलमंडल में बेपटरी होती ट्रेनें, लाठीकाटा में मालगाड़ी के 3 डिब्बे उतरे, DRM के निरीक्षण यान से लेकर सैलून तक सब राम भरोसे

September 26, 2026
न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
न्यूज हंट

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026
Latest Posts

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026

SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती

September 28, 2026

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026

आगरा मंडल अधिवेशन: आठवें वेतन आयोग, PLB बोनस और GIS बीमा राशि बढ़ाने की उठी मांग, UMRKS की नई कार्यकारिणी गठित

September 27, 2026

भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026

आगरा में UMRKS के अधिवेशन को लेकर दोनों गुट आमने-सामने, एक तरफ नई कार्यकारिणी का गठन, दूसरे गुट ने बताया असंवैधानिक

September 27, 2026

पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा, नारायणगढ़ में कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेल परिचालन बाधित

September 27, 2026

ट्रेन टिकट नहीं मिला तो भी रेल हादसे के शिकार यात्री का मुआवजा नहीं होगा खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

September 27, 2026

भारतीय रेल का नया युग: पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली LNG ट्रेन, साबरमती से शुरू होगा हरित क्रांति का अध्याय

September 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group