JHANSI. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की झांसी मंडल की एक्सक्यूटिव और मंडल कमेटी की बैठक में दो पदाधिकारियों के इस्तीफे से उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा की गयी. मंडल में मंडल मंत्री और मंडल संगठन मंत्री ने इस्तीफ़ा दे दिया था. अध्यक्ष की अनुमति और प्रस्ताव के साथ-आम सहमति से डिवीजन में दो पदों के लिए को-ऑप्शन से दो लोगों का चयन किया गया.
मंडल मंत्री के तौर पर हरि मोहन शर्मा एवं मंडल संगठन मंत्री के रूप में सुनील कुमार रायकवार का नाम को-ऑप्ट किया गया. वहीं राजेश कुमार ठकुरानी, जिला संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ एवं डीआरयूसीसी मेंबर को झांसी मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
- मंडल मंत्री (Divisional Secretary): हरि मोहन शर्मा, CCS, Sr.DCM/JHS के अंतर्गत कार्यरत है
- मंडल संगठन मंत्री (Organising Secretary): सुनील कुमार रायकवार (Tech-1, Sr.DEE/TRS/JHS के अंतर्गत कार्यरत हैं.
झांसी मंडल के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने नय पदस्थापित पर हर्ष जताया है. बैठक में अवधेश सक्सेना, के एन गुप्ता, राजेश ठकुरानी, अनिल कुमार शुक्ला, मनीष बाजपेयी, मुन्ना यादव, संजय तिवारी आदि शामिल रहे. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री रुपम पांडेय ने नये मनोनयन पर हर्ष जताते हुए आशा जतायी कि इससे संगठन में गतिशीलता आयेगी.
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) की ओर से (Letter No. UMRKS/HQ/118) महामंत्री रूपम पाण्डेय ने जारी कर CPO/Admn., उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज को इसकी सूचना भेजी है.
प्रेस विज्ञप्ति
- ECR में ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’: प्लांट डिपो DDU में कार्मिक विभाग की बेलगाम तानाशाही, प्रशिक्षु इंजीनियरों का HRA-TA डकारा! - August 7, 2026
- अमृत भारत स्टेशन योजना : राजस्थान के 85 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में दी जानकारी - August 7, 2026
- कटरा-श्रीनगर रेल सेक्शन का निरीक्षण पूरा, CRS देशवाल ने परखे सुरक्षा मानक, DRM बोले- जल्द शुरू होगी ट्रेन सेवा - August 7, 2026















































































