Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, September 19
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » डांगुवापोसी में अन-लोडिंग का ‘अवैध’ खेल, दिन के उजाले में उतार जा रहा ‘आयरन ओर’, RPF का संदिग्ध मौन!
न्यूज हंट

डांगुवापोसी में अन-लोडिंग का ‘अवैध’ खेल, दिन के उजाले में उतार जा रहा ‘आयरन ओर’, RPF का संदिग्ध मौन!

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 29, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
डांगुवापोसी में स्वीपिंग करते मजदूर
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

Danguwaposi (Chakradharpur Railway Division). दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत डांगुवापोसी रेलवे यार्ड इन दिनों रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संदिग्ध कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता दिख रहा है. जिस यार्ड की सुरक्षा का जिम्मा RPF के कंधों पर है, वहीं दिन के उजाले में खुलेआम मालगाड़ियों से भारी मात्रा में आयरन ओर (लोह अयस्क) पटरी पर गिराया जाता देखा जा सकता है.

दर्जनों मजदूरों की फौज, ट्रकों और ट्रैक्टरों का काफिला बेखौफ होकर इस कीमती संपत्ति की ढुलाई में जुटा हुआ है. इस पूरे घटनाक्रम में सबसे हैरान करने वाली बात रेलवे सुरक्षा बल का मौन धारण कर लेना है, जिससे रेलवे और निजी कंपनियों को हर महीने करोड़ों रुपये का चूना लगाया जा रहा है. रेलहंट को मिले वीडियो से जमीनी हकीकत का पता चल जाता है.

दुर्गम स्टेशन पर ‘खास मेहरबानी’, TMM को ताक पर रख मिला एक्सटेंशन

विभागीय सूत्रों के अनुसार, डांगुवापोसी जैसे दुर्गम और सुदूर स्थान पर तैनात RPF इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार ने कार्यकाल बढ़ाने के लिए सेवा विस्तार (Extension) का आवेदन दिया था. आमतौर पर कोई भी अधिकारी अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा और परिवार की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सुगम स्थानों पर तबादला या एक्सटेंशन मांगता है. लेकिन डांगुवापोसी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित जगह पर टिके रहने की यह ललक कई सवाल खड़े करती है.

आरोप हैं कि ट्रांसफर मैनेजमेंट मॉड्यूल (TMM) के तय नियमों को दरकिनार करते हुए, तत्कालीन आरपीएफ आईजी ने विशेष व्यवस्था कर इंस्पेक्टर के एक साल के सेवा विस्तार को हरी झंडी दे दी. इस प्रशासनिक मेहरबानी के पीछे की असली वजह अब धीरे-धीरे यार्ड की पटरियों पर दिखाई देने लगी है.

SER : RPF के “जांबाज इंस्पेक्टर” पर मेहरबानी या अवैध “अन-लोडिंग” का कथित खेल? एक्सटेंशन मिला पर अवार्ड से कटे, … जानें डांगुवापोसी में Extension की इनसाइड स्टोरी!

‘स्वीपिंग’ के नाम पर डंपर-ट्रैक्टर का खेल, आरपीएफ का पहरा फिर भी कोई रोक नहीं

सूत्रों का दावा है कि यार्ड के उन हिस्सों में मालगाड़ियों से आयरन ओर गिराया जा रहा है, जहां वे-मशीन (वजन मापने की व्यवस्था) नहीं है. वैगन से अनधिकृत रूप से उतारे या गिराए गए इस माल को ‘स्वीपिंग’ की आड़ में बड़े-बड़े ट्रकों और ट्रैक्टरों में लादकर आदित्यपुर, जमशेदपुर और चांडिल जैसे आसपास के औद्योगिक इलाकों में पहुंचा दिया जाता है.

पटरी पर दिन-रात चलने वाले इस अवैध काम के दौरान बाकायदा RPF जवानों की तैनाती रहती है, लेकिन किसी अधिकारी या जवान को इसे रोकने की जरूरत महसूस नहीं होती. दिलचस्प है कि यहां आयरन ओर के साथ ही कोयला की अनलाेडिंग का खेल धड़ल्ले से चल रहा है.

“हिस्सा लो और चुप रहो”, जवानों को दी जाती है सख्त हिदायत!

आरपीएफ की कार्यशैली पर सबसे गंभीर सवाल यह उठ रहा है कि यहां आने वाले नए जवानों को ड्यूटी जॉइन करते ही एक खास ‘पाठ’ पढ़ाया जाता है. सूत्रों की मानें तो जवानों को सख्त हिदायत दी जाती है,”अपना तय हिस्सा लो और चुपचाप पड़े रहो.”

इतना ही नहीं, जवानों को यह चेतावनी भी दी जाती है कि अगर अंदर चल रही इस अवैध गतिविधि या ‘कमाई के खेल’ की जानकारी बाहर की अथवा फोटो-वीडिया किसी से शेयर की गई, तो सीनियर कमांडेंट को ‘कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट’ (गोपनीय रिपोर्ट) भेजकर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करवा दी जाएगी या उनका तुरंत ट्रांसफर करवा दिया जाएगा. इस डर और ‘हिस्सेदारी’ के चलते यहां तैनात हर अधिकारी से लेकर जवान तक ने साध ली है पूर्ण चुप्पी.

क्या रेलवे अफसर भी हैं साझेदार? उठ रहे तीखे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम ने पूरे रेल प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

  • पहला बड़ा सवाल : जब डांगुवापोसी स्टेशन से आधिकारिक रूप से कोई कमर्शियल लोडिंग (Commercial Loading) होती ही नहीं, तो फिर रेलवे यार्ड और पटरियों के बीच रोज सैकड़ों टन आयरन ओर कहां से आ रहा है?
  • दूसरा सवाल : क्या यार्ड में दिन के उजाले में ट्रकों और डंपरों की आवाजाही की जानकारी क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक (ARM), वाणिज्य निरीक्षक (CCI) और स्टेशन अधीक्षक (SS) को नहीं है?
  • तीसरा सवाल : क्या यह संभव है कि RPF, वाणिज्य विभाग और स्थानीय रेल प्रशासन की नाक के नीचे करोड़ों का खेल बिना किसी ऊपरी शह के चल रहा हो? या फिर हर विभाग अपना-अपना हिस्सा लेकर मूकदर्शक बना हुआ है?

दक्षिण पूर्व रेलवे में भ्रष्टाचार और सीबीआई (CBI) की लगातार हो रही कार्यवाहियों के बावजूद डांगुवापोसी में जिस निडरता से रेलवे की संपत्ति की लूट हो रही है, वह सुरक्षा तंत्र की साख पर गहरा धब्बा है.

(इस मामले की अंदरूनी परतों और विभागीय साठगांठ की पूरी कहानी जारी रहेगी…)

रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में अगर किसी को यह लगता है उसकी बात नहीं सुनी जा रही है तो वह अपना पक्ष whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, उसे पूरा स्थान दिया जायेगा.

Spread the love
Rail Hunt News Railway Illegal Unloading RPF RPF Inspector Vijendra Kumar आयरन ओर चक्रधरपुर रेल मंडल डांगुवापोसी दक्षिण पूर्व रेलवे
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
रेल न्यूज

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

आगरा कैंट स्टेशन विवाद : जांच में चार RPF कर्मी पाए गए दोषी, कार्रवाई की अनुशंसा के बीच वीडियो वायरल

September 5, 2026
Latest Posts

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026

ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

September 14, 2026

‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’

September 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group