Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, November 14
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे को तीन साल से नहीं मिला ‘योग्य’ चेयरमैन!, सतीश कुमार को फिर एक्सटेंशन, जानें कांट्रैक्ट पर प्रतिनियुक्ति के मायने
    रेलहंट स्पेशल

    रेलवे को तीन साल से नहीं मिला ‘योग्य’ चेयरमैन!, सतीश कुमार को फिर एक्सटेंशन, जानें कांट्रैक्ट पर प्रतिनियुक्ति के मायने

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 28, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    NEW DELHI. भारतीय रेलवे, जिसे कभी देश की ‘लाइफलाइन’ कहा जाता था, इन दिनों अपनी पटरियों पर कम और प्रशासनिक ‘जुगाड़’ की पटरियों पर ज्यादा दौड़ रही है. वर्तमान मामला रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के कार्यकाल विस्तार का है. सरकार पिछले तीन सालों से पूरी भारतीय रेलवे के लिए एक स्थाई और ‘योग्य’ चेयरमैन खोजने में नाकाम (शायद अनिच्छुक) रही है.

    हर बार जब कार्यकाल समाप्त होने का वक्त आता है, सरकार को अचानक याद आता है कि नियमों को ‘शिथिल’ करके एक्सटेंशन देना ही सबसे बड़ा सुशासन है. हाल ही में जारी आदेश में मौजूदा चेयरमैन श्रीमान सतीश कुमार को फिर से एक साल का सेवा विस्तार (Re-employment) दे दिया गया है.

    अब सवाल यह उठता है कि क्या 12 लाख से अधिक कर्मचारियों वाले इस विशाल संगठन में कोई एक भी ऐसा अधिकारी नहीं बचा जिसे रेलवे बोर्ड की कमान सौंपी जा सके? या फिर सरकार की मंशा ही यही है कि ‘अस्थायी और अपनी शर्तों पर’ काम करने वाले मुखिया के सहारे व्यवस्था को चलाया जाए?

    रेलवे बोर्ड के मौजूदा चेयरमैन सतीश कुमार को मिला एक साल का यह सेवा विस्तार सिर्फ एक अधिकारी का कार्यकाल बढ़ना नहीं है, बल्कि इस बात की आधिकारिक मुहर है कि 100 से अधिक जनरल मैनेजर (GM) और प्रिंसिपल हेड (PHOD) वाले इस महकमे में सरकार को ‘नियमों को शिथिल’ किए बिना कोई और भरोसेमंद चेहरा नहीं मिल रहा है!

    रेलवे बोर्ड चेयरमैन (CRB) सह सीईओ सतीश कुमार को मिला एक साल का सेवा विस्तार

    जब मुखिया ही एक्सटेंशन पर हो, तो नीचे व्यवस्था कैसी होगी?

    कहते हैं कि जब इमारत की नींव ही ढुलमुल हो, तो कमरों में सजावट का कोई मतलब नहीं रह जाता. आज विभिन्न रेल मंडलों (Zones) की स्थिति किसी से छिपी नहीं है.

    • सीबीआई की ताबड़तोड़ छापेमारी: देश के अलग-अलग जोनों में सीबीआई आए दिन रेलवे अधिकारियों के परिसरों पर छापे मार रही है. रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार अब अपवाद नहीं, बल्कि रेलवे की कार्यशैली का हिस्सा बनते दिख रहे हैं.
    • फाइलों में कैद योजनाएं और धूल फांकती गुणवत्ता: कागजों में तो बुलेट ट्रेन और आधुनिक स्टेशनों के दावे चमचमा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर योजनाएं गुणवत्ता की कसौटी पर खरी उतरने से पहले ही धूल फांक रही हैं.
    • टेंडर और ‘डेविएशन’ का खेल: रेल विकास के नाम पर जारी होने वाले टेंडरों में नियमों का विचलन (Deviation) एक आम बात बन चुकी है. पसंदीदा ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने और गुणवत्ता से समझौता करने का यह ‘वैध’ तरीका बन चुका है.
    • अफसरों की मनमाने, नियम ताक पर : वर्तमान में आलम यह है कि ऊपर से नीचे से अफसरशाही के सारे रिकार्ड टूटे रहे. नियमों को ताक पर रखकर अधिकारी मनमानी कर रहे. मनचाहे लोगों को कुर्सी पर बैठाकर अपना उल्लू सीधा करने का खेल चल रहा है.

    एयर-कंडीशंड मीटिंग रूम और बदहाल जमीनी हकीकत

    आजकल रेलवे के आला अधिकारी ‘फील्ड विजिट’ करने से परहेज करते हैं. वातानुकूलित कमरों में बैठकर ‘ऑनलाइन मीटिंग्स’ के जरिए बड़े-बड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाते हैं. जमीन पर उतरकर आम यात्रियों और रेलकर्मियों की परेशानी देखने-समझने की जरूरत नहीं महसूस की जाती.

    ऑनलाइन बैठकों में बनने वाली काल्पनिक योजनाएं जब धरातल पर उतरती हैं, तो वे आम यात्रियों के लिए राहत नहीं, बल्कि जी का जंजाल बन जाती हैं. ट्रेनों की लेट-लतीफी, बदहाल सफाई व्यवस्था, सुरक्षा में चूक और बोगियों में ठसाठस भरी भीड़ यह बताने के लिए काफी है कि ‘ऑनलाइन सुशासन’ और ‘ऑफलाइन हकीकत’ में कितना बड़ा फासला है.

    मंशा पर सवाल: क्या जानबूझकर बनाया गया यह माहौल?

    जब रेलवे बोर्ड जैसे सर्वोच्च पद के लिए तीन साल में एक योग्य उम्मीदवार नहीं मिलता, तो सरकार की नीयत पर सवाल उठना स्वाभाविक है.

    • क्या सरकार योग्य और कड़े फैसले लेने वाले अधिकारियों को शीर्ष पद पर नहीं देखना चाहती?
    • क्या सेवा विस्तार (Extension) की यह रेवड़ी अधिकारियों को दबाव में रखने और अपनी बात मनवाने का जरिया बन चुकी है?

    यदि सरकार सचमुच भारतीय रेलवे का कायाकल्प करना चाहती है, तो उसे ‘जुगाड़ और एक्सटेंशन’ की राजनीति से बाहर निकलना होगा. एक मजबूत, स्थाई और जवाबदेह नेतृत्व ही रेलवे को भ्रष्टाचार के इस दलदल से बाहर निकाल सकता है. वरना ‘वंदे भारत’ की चकाचौंध के पीछे आम यात्री यूं ही पिसता रहेगा और फाइलें ‘एक्सटेंशन’ के आदेशों से भरती रहेंगी.

    क्या होता है ‘कांट्रैक्ट री-एंप्लॉयमेंट’, जो सतीश कुमार को मिला ?

    साधारण भाषा में इसे ‘रिटायरमेंट के बाद संविदा पर दोबारा तैनाती’ कहा जाता है. जब कोई वरिष्ठ अधिकारी अपनी नियमित सेवानिवृत्ति पूरी कर लेता है, तो सेवा नियमों के तहत उसका कार्यकाल समाप्त हो जाता है. लेकिन सरकार विशेष शक्तियों का उपयोग करके (ACC की मंज़ूरी से) उन्हें एक या दो साल के ठेके (Contract) पर उसी या नए पद पर दोबारा नियुक्त करती है.

    • अस्थायी स्थिति और ‘अपनी शर्तों पर’ काम: री-एंप्लॉयमेंट पर बैठा अधिकारी नियमित कैडर का हिस्सा नहीं रहता, बल्कि पूरी तरह सरकार के विशेष आदेश और शर्तों पर निर्भर होता है.
    • कैडर का प्रमोशन ब्लॉक होना: जब शीर्ष पद पर किसी रिटायर अधिकारी को एक्सटेंशन दिया जाता है, तो उसके नीचे की लाइन में खड़े योग्य और वरिष्ठ अधिकारियों के पदोन्नति (Promotion) के अवसर हमेशा के लिए खत्म या टल जाते हैं.
    • जवाबदेही और फैसलों में झिझक: संविदा पर तैनात प्रमुख का ध्यान दीर्घकालिक सुधारों से ज्यादा अपने कार्यकाल के सुरक्षित निपटारे पर रहता है, जिससे बड़े और कड़े प्रशासनिक फैसले लेने में हिचकिचाहट आती है.
    Extension Rules Indian Railways News Railway Administration railway board chairman कांट्रैक्ट री-एंप्लॉयमेंट भारतीय रेलवे रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार सेवा विस्तार
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलमंत्री के खुलासा : रेलवे के पास टिकट रद्द होने से होने वाली कमाई का जोन-वार हिसाब नहीं, डिजिटल इंडिया के दौर में यह हाल!
    Next Article 17 अगस्त को देशभर के जिला मुख्यालयों पर गूंजेगी मजदूरों की आवाज, भारतीय मजदूर संघ का बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026
    रेल न्यूज

    आईआरसीटीसी कर्मियों के लिए दिवाली तोहफा: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए परफॉर्मेंस अवॉर्ड और इंसेंटिव की घोषणा

    November 8, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    Latest Posts

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group