Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

रेलवे में सीबीआई का एक्शन, वाराणसी मंडल के SrDMM कार्यालय में छापेमारी, एक ही कमरे में बैठाकर पूछताछ

सांकेतिक तस्वीर

Varanasi/Gorakhpur. भारतीय रेलवे में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. गुरुवार को सीबीआई की दूसरी बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है. ताज़ा मामले में उत्तर पूर्व रेलवे (NER) के वाराणसी मंडल स्थित वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (SrDMM) नितेश अग्रवाल के आवास और दफ्तर में गुरुवार देर शाम सीबीआई की टीम ने अचानक छापेमारी की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम ने दफ्तर पहुंचते ही पूरे परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया और छानबीन शुरू कर दी.

एक ही कमरे में बंद कर अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ

बताया जा रहा है कि सीबीआई की कार्रवाई के दौरान SrDMM कार्यालय में हड़कंप मच गया. टीम ने कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक ही चैंबर (कमरे) में एकत्र कर दिया और उनसे गहन पूछताछ शुरू कर दी. इस दौरान SrDMM वाराणसी (BSB) सहित संबंधित स्टाफ से वित्तीय लेन-देन, टेंडर प्रक्रियाओं और आधिकारिक फाइलों से जुड़े सवालों के जवाब मांगे जा रहे हैं.

कार्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. सूत्रों का कहना है कि सीबीआई कुछ अहम दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है.

सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम पहले सीनियर डीएमएम के आवास पहुंची. वहां जांच-पड़ताल के बाद देर शाम डीआरएम कार्यालय में स्थित ऑफिस पहुंची. शाम छह बजे डीआरएम ऑफिस बंद हो जाने के कारण सीनियर डीएमएम समेत कुछ कर्मचारी ही बचे थे जिनसे पूछताछ की गई.

वरिष्ठ सामग्री प्रबंधक सामान की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हैं. ऐसे में कयास लगाया जा रहा कि खरीद-फरोख्त से जुड़ी किसी गड़बड़ी की पुख्ता सूचना पर ही केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम यहां पहुंची है. यहां कार्यालय 1.70 लाख की राशि बरामद होने की अपुष्ट खबर है.

एक ही दिन में सीबीआई की दूसरी बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि रेलवे में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सीबीआई लगातार सख्त रुख अपना रही है. वाराणसी मंडल से पहले अन्य मंडलों में भी सीबीआई की टीमों ने कार्रवाई की है. समस्तीपुर मंडल (पूर्व मध्य रेलवे) में भी सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में सहायक कार्मिक अधिकारी (APO) और डीलिंग क्लर्क हिरासत में लिया है.

वाराणसी मंडल में हुई इस ताज़ा रेड को रेलवे महकमे में सीबीआई की इस कड़ी की तीसरी बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है, जिससे पूरे रेलवे प्रशासन में हड़कंप का माहौल है.

विस्तृत रिपोर्ट और आधिकारिक बयान का इंतज़ार

फिलहाल सीबीआई की ओर से इस छापेमारी के संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह कार्रवाई किस विशिष्ट शिकायत या वित्तीय अनियमितता के सिलसिले में की जा रही है. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं. जांच पूरी होने और सीबीआई के आधिकारिक बयान के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर और बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...